फीफा विश्व कप:पॉल की भविष्यवाणियों को टक्कर देने आया स्विट्जरलैंड का गिनी पिग

जिनेवा : दक्षिण अफ्रीका में फुटबॉल विश्व कप के दौरान अपनी सफल भविष्यवाणियों से सुर्खियां बटोरने वाले दिवंगत पॉल द आक्टोपस के इस हुनर को स्विट्जरलैंड के एक गिनी पिग ने टक्कर देने की तैयारी कर ली है. मेडम शिवा हालांकि ब्राजील में सिर्फ अपनी घरेलू टीम के मैचों पर ध्यान दे रही है. यह […]
जिनेवा : दक्षिण अफ्रीका में फुटबॉल विश्व कप के दौरान अपनी सफल भविष्यवाणियों से सुर्खियां बटोरने वाले दिवंगत पॉल द आक्टोपस के इस हुनर को स्विट्जरलैंड के एक गिनी पिग ने टक्कर देने की तैयारी कर ली है.
मेडम शिवा हालांकि ब्राजील में सिर्फ अपनी घरेलू टीम के मैचों पर ध्यान दे रही है. यह 20 महीने का गिनी पिग पहले ही रविवार को होने वाले ग्रुप ई के पहले मुकाबले में इक्वाडोर पर स्विट्जरलैंड की जीत की भविष्यवाणी कर चुका है. यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय विकास चैरिटी स्विससेड ने दी है जो मेडम शिवा के कौशल का परीक्षण कर रही है.
इस गिनी पिग को फुटबॉल के छोटे मैदान पर रखा गया जिसके दोनों छोरों पर स्विट्जरलैंड और इक्वाडोर के रंग थे. मेडम शिवा ने इस दौरान स्विट्जरलैंड को चुना. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्विट्जरलैंड के पूर्व मैनेजर फ्रांस के गिलबर्ट ग्रेस मौजूद जिन्होंने कहा कि यह बिलकुल सही भविष्यवाणी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




