मनु भाकर ने युवा ओलंपिक में निशानेबाजी में स्वर्ण जीता

ब्यूनस आयर्स : मनु भाकर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को युवा ओलंपिक खेलों में भारत को निशानेबाजी में अब तक का पहला स्वर्ण पदक दिलाया. विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली 16 वर्षीय भाकर ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में 236.5 अंक बनाकर सोने का तमगा हासिल […]
ब्यूनस आयर्स : मनु भाकर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को युवा ओलंपिक खेलों में भारत को निशानेबाजी में अब तक का पहला स्वर्ण पदक दिलाया. विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली 16 वर्षीय भाकर ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में 236.5 अंक बनाकर सोने का तमगा हासिल किया.
इस तरह से उन्होंने एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप की निराशा को पीछे छोड़ा. रूस की इयाना इनिना ने 235.9 अंक के साथ रजत और निनो खुत्सबरिद्ज ने कांस्य पदक जीता. भाकर ने आठ महिलाओं के फाइनल में 10.0 से शुरुआत की और इसके बाद 10.1 और 10.4 के स्कोर बनाये. वह पहले चरण के बाद 99.3 अंक से आगे चल रही थी.
दूसरे चरण में उन्होंने 9.8 के दो स्कोर बनाये लेकिन इसके बाद 10.1 और 9.9 से उन्होंने बढ़त बनाये रखी. भारतीय निशानेबाज ने इसके बाद दबदबा बनाये रखा. वह बीच में थोड़ी देर के लिये दूसरे स्थान पर खिसकी लेकिन जल्द ही वापसी करने में सफल रही. इससे पहले भाकर 576 अंक बनाकर क्वालीफाईंग में शीर्ष पर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










