चीन ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधू

चांगझू : ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने मंगलवार को यहां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट चीन ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी. तीसरी वरीय सिंधू ने इस 10 लाख डालर इनामी टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले में ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर शिनचेंग जिम्नेजियम में जापान की […]
चांगझू : ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने मंगलवार को यहां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट चीन ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी. तीसरी वरीय सिंधू ने इस 10 लाख डालर इनामी टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले में ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर शिनचेंग जिम्नेजियम में जापान की दुनिया की 39वें नंबर की खिलाड़ी सेइना कावाकामी को 21-15, 21-13 से हराया.
मैच की शुरुआत में मुकाबला करीबी रहा लेकिन इसके बाद सिंधू ने 13-7 की बढ़त बना ली. भारतीय खिलाड़ी ने रैली में दबदबा बनाए रखा और अधिक परेशानी के बिना पहला गेम जीत लिया. दूसरे गेम में सिंधू ने शानदार शुरुआत करते हुए 6-0 की बढ़त बनाई. सेइना हालांकि वापसी करते हुए स्कोर 8-10 करने में सफल रहीं. भारतीय खिलाड़ी ब्रेक तक 11-9 से आगे थी। ब्रेक के बाद सिंधू ने 15-11 की बढ़त बनाई और फिर 20-12 के स्कोर पर आठ मैच प्वाइंट हासिल करने के बाद आसान जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










