ओसाका ने बताया US ओपन जीतने के बाद क्यों आंखों में झलके आंसू

तोक्यो : अमेरिकी ओपन की विजेता नाओमी ओसाका ने सोमवार को यहां कहा कि इस खिताब को जीतने के बाद उनकी आंखों में छलके आंसू नैसर्गिक प्रतिक्रिया थी. न्यूयार्क में हाल में हुए फाइनल में 20 साल की जापान की इस खिलाड़ी ने सेरेना विलियम्स को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी थी. इस विवादित मैच […]
तोक्यो : अमेरिकी ओपन की विजेता नाओमी ओसाका ने सोमवार को यहां कहा कि इस खिताब को जीतने के बाद उनकी आंखों में छलके आंसू नैसर्गिक प्रतिक्रिया थी.
न्यूयार्क में हाल में हुए फाइनल में 20 साल की जापान की इस खिलाड़ी ने सेरेना विलियम्स को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी थी. इस विवादित मैच में सेरेना ने चेयर अंपायर कार्लोस रामोस को चोर कह दिया था.
अमेरिकी ओपन में जीत के बाद नाओमी की आंखों से आंसू आने के बाद ऐसे कयास लगाये गये की वह इस बात से दुखी हैं कि उनकी पहली ग्रैंडस्लैम खिताबी जीत से ज्यादा सुर्खियां प्रतिद्वंद्वी सेरेना के कोर्ट में किये व्यवहार को मिली.
नाओमी ने कहा, मुझे लगता है जरूरत से ज्यादा भावनाओं के उमड़ने के कारण ऐसा हुआ. उस समय मैं कुछ समझ नहीं सकी, मैं बहुत ज्यादा खुश थी. नवीनतम रैंकिंग में 19वें से सातवें पायदान पर पहुंची इस खिलाड़ी ने कहा, मैं शुक्रगुजार हूं कि लोगों ने सहानुभूति दिखायी. मुझे नहीं लगता कि वहां कुछ भी नाराज होने जैसा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










