फ्रेंच ओपन: मारिया शारापोवा फाइनल में

रुसी स्टार मारिया शारापोवा ने सेमीफाइनल में कनाडा की यूज्नी बुचार्ड को 4-6, 7-5, 6-2 से हरा कर लगातार तीसरे साल रोलां गैरो के महिला एकल फाइनल में जगह बनायी. शारापोवा ने 2012 में फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के साथ अपना करियर ग्रैंडस्लैम पूरा किया था और पिछले साल फाइनल में वह सेरेना विलियम्स से […]
रुसी स्टार मारिया शारापोवा ने सेमीफाइनल में कनाडा की यूज्नी बुचार्ड को 4-6, 7-5, 6-2 से हरा कर लगातार तीसरे साल रोलां गैरो के महिला एकल फाइनल में जगह बनायी. शारापोवा ने 2012 में फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के साथ अपना करियर ग्रैंडस्लैम पूरा किया था और पिछले साल फाइनल में वह सेरेना विलियम्स से हार गयी थीं.
शनिवार को फाइनल में सातवीं वरीय शारापोवा का सामना चौथी वरीय रोमानिया के सिमोना हालेप और जर्मनी की आंद्रिया पेतकोविच के बीच होनेवाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा. शारापोवा ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी की, उन्होंने इस तरह क्लेकोर्ट पर 19 लगातार तीन सेट तक चले मैच जीत लिये हैं.
18वीं वरीय और 20 वर्षीय बुकार्ड इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद दूसरी बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची. यह उनका दूसरा फ्रेंच ओपन है, पिछले साल वह यहां दूसरे राउंड में शारापोवा से ही हारीं थीं.
शारापोवा ने कहा, उसने अविश्वसनीय मैच खेला. उसका खेलने का स्तर आज काफी उंचा था और मैं भाग्यशाली रही कि मैं जीतने में सफल रही. उन्होंने कहा, मैं दो सेट में जीत दर्ज करना पसंद करती, लेकिन उसने अच्छी शुरुआत की. पहला सेट गंवाना कठिन था, लेकिन जब मैच खत्म हो जाता है तो ऐसा नहीं होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




