नडाल और एंडी मरे फ्रेंच ओपन के अंतिम चार में

Updated at : 06 Jun 2014 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
नडाल और एंडी मरे फ्रेंच ओपन के अंतिम चार में

गोइयानिया : नंबर एक टेनिस खिलाड़ी और गत चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल फ्रेंच ओपन में पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गये हैं. नडाल ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हमवतन खिलाड़ी डेविड फेरर को चार सेटों तक चले संघर्ष में 4-6, 6-4, 6-0, 6-1 से हराया. सेमीफाइनल में नडाल का सामना सातवीं वरीयता […]

विज्ञापन

गोइयानिया : नंबर एक टेनिस खिलाड़ी और गत चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल फ्रेंच ओपन में पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गये हैं. नडाल ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हमवतन खिलाड़ी डेविड फेरर को चार सेटों तक चले संघर्ष में 4-6, 6-4, 6-0, 6-1 से हराया. सेमीफाइनल में नडाल का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के एंडी मरे से होगा. मरे ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को पांच सेटों तक चले मैराथन मुकाबले में 6-4, 6-1, 4-6, 1-6, 6-0 से हरा दिया.

* क्ले कोर्ट पर राफेल नडाल का पलड़ा भारी

नडाल और मरे की फ्रेंच ओपन में इससे पहले 2011 के सेमीफाइनल में भी हुई थी. तब नडाल ने आसान जीत दर्ज की थी. इतना ही नहीं क्ले कोर्ट पर मरे आज तक नडाल को एक बार भी नहीं हरा पाये हैं. बुधवार की जीत नडाल की फ्रेंच ओपन में 64वीं जीत थी. वह यहां सिर्फ एक मैच (2009 में रॉबिन सोडरलिंग) हारे हैं. डेविड फेरर के खिलाफ 28 मुकाबलों में यह नडाल की यह 22वीं जीत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola