सबवे हडताल से ब्राजील की विश्व कप तैयारियां बाधित

साओ पाउलो : साओ पाउलो सबवे कर्मचारियों की बेमियादी हडताल से ब्राजील की विश्व कप की तैयारियों को करारा झटका लगा है जबकि उसे विलंब और बढ़ती लागत को लेकर हो रही आलोचना पर बार बार अपना दबाव करना पड रहा है. साओ पाउलो मेट्रो विश्व कप उद्घाटन समारोह और 12 जून को पहले मैच […]
साओ पाउलो : साओ पाउलो सबवे कर्मचारियों की बेमियादी हडताल से ब्राजील की विश्व कप की तैयारियों को करारा झटका लगा है जबकि उसे विलंब और बढ़ती लागत को लेकर हो रही आलोचना पर बार बार अपना दबाव करना पड रहा है.
साओ पाउलो मेट्रो विश्व कप उद्घाटन समारोह और 12 जून को पहले मैच के मेजबान स्टेडियम तक जाने का एकमात्र परिवहन लिंक है. इस हडताल से आयोजकों की परेशानियां बढ सकती है. कर्मचारियों ने गुरुवार की रात से हडताल पर जाने का फैसला किया है. उन्होंने वेतन में 8.7 प्रतिशत बढ़ोतरी की पेशकश को ठुकराते हुए 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की है.
मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अल्तिनो मेलो डोस प्राजेरेस ने कहा, उनके पास विश्व कप की मेजबानी के लिये पैसा है तो सार्वजनिक परिवहन के लिये क्यो नहीं. इस हडताल से 45 लाख यात्री रोजाना प्रभावित होंगे. विश्व कप से पहले ब्राजील में हडताल और प्रदर्शन के सिलसिले की यह ताजा कडी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




