सानिया क्वार्टर फाइनल में,बोपन्ना फ्रेंच ओपन से बाहर

पेरिस : सानिया मिर्जा और कारा ब्लैक ने जेलेना जांकोविच और एलिसा क्लेबानोवा की चुनौती समाप्त करके फ्रेंच ओपन के महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन रोहन बोपन्ना मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ ही इस टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गये. सानिया और कारा की पांचवीं वरीयता प्राप्त […]
पेरिस : सानिया मिर्जा और कारा ब्लैक ने जेलेना जांकोविच और एलिसा क्लेबानोवा की चुनौती समाप्त करके फ्रेंच ओपन के महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन रोहन बोपन्ना मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ ही इस टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गये.
सानिया और कारा की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोडी ने तीसरे दौर में सर्बिया और रुस की जोडी को 6-3, 6-3 से हराया. उनका अगला मुकाबला हालांकि ताइपै की सु वेई सीह और चीन की शुहाई पेंग की जोडी होगा जिनसे इस सत्र में पहले ही वह दो बार हार चुकी हैं. सानिया और कारा इससे पहले सु वेई और शुहाई से इंडियन वेल्स के फाइनल और मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गयी थी.
इस बीच बोपन्ना और कैटरिना सबोतनिक की दूसरी वरीयता जोडी मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की जुलिया जार्ज और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिच की जोडी से 6-2, 4-6, 5-10 से हार गयी. बोपन्ना और पाकिस्तान के उनके जोडीदार ऐसाम उल हक कुरैशी पुरुष युगल के दूसरे दौर में बाहर हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




