खेल मंत्री राठौड़, सचिन तेंदुलकर समेत दिग्गजों ने छेत्री की तारीफों के पुल बांधे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2018 7:06 PM
नयी दिल्ली : खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत खेल जगत की कई हस्तियों ने देश के लिये 100 मैच खेलने वाले फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री की तारीफ की है. पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया के बाद छेत्री अकेले भारतीय फुटबॉलर है जिन्होंने 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन्होंने सोमवार रात […]
नयी दिल्ली : खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत खेल जगत की कई हस्तियों ने देश के लिये 100 मैच खेलने वाले फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री की तारीफ की है.
पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया के बाद छेत्री अकेले भारतीय फुटबॉलर है जिन्होंने 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन्होंने सोमवार रात कीनिया के खिलाफ इंटर कांटिनेंटल कप में यह मुकाम हासिल किया. अगस्त में 34 बरस के होने जा रहे छेत्री ने कीनिया के खिलाफ मैच में दो गोल किये जिसमें भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की.
राठौड़ ने ट्वीट किया , हमारी फुटबॉल टीम की शानदार और अच्छी जीत. टीम को कीनिया पर मिली जीत के लिये बधाई. सुनील छेत्री ने मोर्चे से अगुवाई करके अपने सौवें मैच में दो गोल किये.
तेंदुलकर ने लिखा , खास जीत. शाबाश टीम इंडिया. सुनील छेत्री की शानदार उपलब्धि. सौवां मैच और दो गोल. पूर्व कप्तान भूटिया ने लिखा , सुनील छेत्री को भारत के लिये 100 वां मैच खेलने पर बधाई. इस मुकाम तक तुम्हे पहुंचते देखकर बहुत खुशी हुई. एक जीनियस खिलाड़ी की महान उपलब्धि.
मुख्य कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने कहा, वह भारतीय फुटबॉल का महान सेवक है. पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग ने भी छेत्री को बधाई दी. लक्ष्मण ने लिखा , भारत को जीत की बधाई. कप्तान सुनील छेत्री को सौवें मैच में दो गोल करने पर बधाई. शानदार प्रदर्शन.
सहवाग ने ट्वीट किया , शानदार जीत. बधाई सुनील छेत्री , अपने सौवें अंतरराष्ट्रीय मैच को दो गोल से यादगार बनाने और खचाखच भरे स्टेडियम में दो गोल करने के लिये. भारतीय फुटबॉल के लिये अच्छी खबर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










