वर्ल्ड टेनिस रैंकिंग : युकी भांबरी 8 और लिएंडर पेस एक पायदान नीचे खिसके
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2018 5:24 PM
नयी दिल्ली : भारतीय टेनिस स्टार युकी भांबरी एटीपी की सोमवार को जारी ताजा विश्व एकल रैंकिंग में आठ जबकि युगल में लिएंडर पेस एक पायदान नीचे खिसक गये. युकी हालांकि अब भी शीर्ष 100 में बने हुए हैं. वह ताजा विश्व रैंकिंग में 94वें नंबर पर खिसक गये हैं। भारतीय खिलाड़ियों में उनके बाद […]
नयी दिल्ली : भारतीय टेनिस स्टार युकी भांबरी एटीपी की सोमवार को जारी ताजा विश्व एकल रैंकिंग में आठ जबकि युगल में लिएंडर पेस एक पायदान नीचे खिसक गये.
युकी हालांकि अब भी शीर्ष 100 में बने हुए हैं. वह ताजा विश्व रैंकिंग में 94वें नंबर पर खिसक गये हैं। भारतीय खिलाड़ियों में उनके बाद रामकुमार रामनाथन (124वें) और प्रजनेश गुणेश्वरन (175वें) का नंबर आता है.
युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना पहले की तरह 23वें स्थान पर बने हुए हैं लेकिन पेस शीर्ष 50 से बाहर हो गये हैं. वह अब 51वें नंबर पर हैं जबकि दिविज शरण (44वें) दो पायदान नीचे खिसकने के बावजूद भारतीयों में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं.
इसे भी पढ़ें…
नडाल को अपदस्थ कर फेडरर बने दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी
पेस के बाद पुरव राजा (65) और विष्णु वर्धन (103) का नंबर आता है. वर्धन छह पायदान आगे बढ़े हैं. डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में सानिया मिर्जा पहले की तरह 24वें स्थान पर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










