आस्ट्रेलियाई ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पेस- पूरव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2018 2:21 PM
मेलबर्न : अनुभवी लिएंडर पेस और पूरव राजा ने पांचवीं वरीयता प्राप्त ब्रूनो सोरेस और जैमी मर्रे को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष युगल वर्ग के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया, भारत की गैर वरीय जोड़ी ने ब्राजील के सोरेस और ब्रिटेन के मर्रे को 7 – 6, 5 – 7, 7 – 6 से […]
मेलबर्न : अनुभवी लिएंडर पेस और पूरव राजा ने पांचवीं वरीयता प्राप्त ब्रूनो सोरेस और जैमी मर्रे को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष युगल वर्ग के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया, भारत की गैर वरीय जोड़ी ने ब्राजील के सोरेस और ब्रिटेन के मर्रे को 7 – 6, 5 – 7, 7 – 6 से हराया .
युगल में दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी मर्रे और उनसे एक पायदान नीचे सोरेस पिछले साल लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आये हैं लेकिन आज राजा के सामने टिक नहीं सके, शुरूआत से यह बराबरी का मुकाबला था और पहले दो सेट बराबर रहने के बाद तीसरे सेट में मुकाबला 5 – 5 से हराकर था जब मर्रे ने अपनी टीम को मैच प्वाइंट दिलाया .
राजा ने न सिर्फ मैच प्वाइंट बचाया बल्कि भारत को मैच प्वाइंट दिलाया भी . पिछले सत्र में चैलेंजर स्तर के दो टूर्नामेंट जीत चुके राजा और पेस यह दूसरा ग्रैंडस्लैम साथ खेल रहे हैं . पिछले साल अमेरिकी ओपन में वे दूसरे दौर में हार गए थे . अब उनका सामना कोलंबिया के 11वीं वरीयता प्राप्त जुआन सेबेस्टियन काबाल और राबर्ट फारा से होगा .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










