झारखंड की बेटी सुमराय टेटे बनी "ध्यानचंद अवार्ड" पाने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी

रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रह चुकी सुमराय टेटे को आज खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रतिष्ठित सम्मान "ध्यानचंद अवार्ड" से सम्मानित किया. सुमराय टेटे 2002 कॉमनवेल्थ गेम में विजेता टीम की हिस्सा थीं. उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. इससे पूर्व मेजर ध्यानचंद अवार्ड […]
रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रह चुकी सुमराय टेटे को आज खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रतिष्ठित सम्मान "ध्यानचंद अवार्ड" से सम्मानित किया. सुमराय टेटे 2002 कॉमनवेल्थ गेम में विजेता टीम की हिस्सा थीं. उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. इससे पूर्व मेजर ध्यानचंद अवार्ड से झारखंड के हॉकी खिलाड़ी सिलवानस डुंगडुंग को सम्मानित किया जा चुका है. सुमराय भारतीय महिला हॉकी टीम की सहायक कोच भी रह चुकी हैं.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर परालम्पियन देवेंद्र झझारिया और अनुभवी हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह को आज देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा, जबकि स्टार महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर समेत 16 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया.
सुमराय टेटे होंगी झारखंड हॉकी की ब्रांड एंबेसडर, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




