कुश्ती में रांची चैंपियन, जीते 11 स्वर्ण पदक

Published at :27 Aug 2017 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
कुश्ती में रांची चैंपियन, जीते 11 स्वर्ण पदक

रांची : भाजयुमो की ओर से आयोजित खेलो भारत का समापन शनिवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुआ. इसमें कुश्ती, खोखो, रस्साकशी व कबड्डी की प्रतियोगिताएं हुई. कुश्ती में रांची की टीम चैंपियन रही. बालक वर्ग में रांची ने छह, जबकि बालिका वर्ग में पांच स्वर्ण पदक जीते. बालकों में चार स्वर्ण के साथ बोकारो […]

विज्ञापन
रांची : भाजयुमो की ओर से आयोजित खेलो भारत का समापन शनिवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुआ. इसमें कुश्ती, खोखो, रस्साकशी व कबड्डी की प्रतियोगिताएं हुई. कुश्ती में रांची की टीम चैंपियन रही. बालक वर्ग में रांची ने छह, जबकि बालिका वर्ग में पांच स्वर्ण पदक जीते.
बालकों में चार स्वर्ण के साथ बोकारो व बालिकाओं में एक स्वर्ण के साथ गुमला उप विजेता रहा. खोखो के दोनों वर्गों का खिताब सरायकेला ने जीता. गुमला की टीम उप विजेता रही. कबड्डी का फाइनल मैच रांची व सरायकेला के बीच खेला गया. रस्साकशी के बालिका वर्ग में जामताड़ा विजेता व पलामू उप विजेता रहा.
ये अतिथि थे मौजूद
समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्रिकेटर सौरभ तिवारी, सांसद रवींद्र राय, संगठन महामंत्री धर्मपाल, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने विजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार बांटे. इसके पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, मोरचा के प्रदेश प्रभारी बिरंची नारायण, भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, खेलो भारत के राष्ट्रीय संयोजक रवि कुमार व सह प्रभारी ध्रुव यादव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. 856 खिलाड़ी हुए शामिल : प्रतियोगिता में 856 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. कबड्डी में 16 (बालक), बालिकाओं में 13 टीम, खोखो के बालक वर्ग में 13 व बालिका वर्ग में नौ टीम, रस्साकशी के बालक वर्ग में पांच व बालिका वर्ग में चार टीमों ने भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola