विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में जीते सिंधू, प्रणीत और जयराम

ग्लास्गो : ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू, बी साई प्रणीत और अजय जयराम ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए आज यहां विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के एकल वर्ग में सीधे गेम में जीत दर्ज की. वर्ष 2013 और 2014 में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू ने कोरिया की किम ह्यो मिन को दूसरे दौर के […]
ग्लास्गो : ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू, बी साई प्रणीत और अजय जयराम ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए आज यहां विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के एकल वर्ग में सीधे गेम में जीत दर्ज की. वर्ष 2013 और 2014 में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू ने कोरिया की किम ह्यो मिन को दूसरे दौर के 49 मिनट चले मुकाबले में सीधे गेम में 21-16 21-14 से हराकर महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी.
कोरिया की खिलाड़ी के खिलाफ पांच मैचों में सिंधू की यह चौथी जीत है जबकि एक बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.
वह अगले दौर में नीदरलैंड के मार्क कालजोव से भिडेंगे. सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीतने वाली प्रणव जैरी चोपडा और एन सिक्की रेड्डी की भारत की शीर्ष मिश्रित युगल जोडी ने भारत की प्राजक्ता सावंत और मलेशिया के योगेंद्रन कृष्णन की जोडी को सीधे गेम में 21-12 21-19 से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










