प्रो कबड्डी लीग 2017 : हरियाणा स्टीलर्स और तमिल थलाइवास के बीच मैच टाई

अहमदाबाद : हरियाणा स्टीलर्स और तमिल थलाईवास के बीच प्रो कबड्डी लीग का मैच 25-25 से ड्रॉ रहा. तमिल थलाईवास निगाह अपनी अच्छी फार्म का फायदा उठाने पर लगी थी क्योंकि उसका सामना लीग की सबसे मजबूत टीम से था. प्रापंजन ने थलाइवास की तरफ से सात अंक बनाये जबकि स्टीलर्स के लिये सुरेंदर नाडा […]
अहमदाबाद : हरियाणा स्टीलर्स और तमिल थलाईवास के बीच प्रो कबड्डी लीग का मैच 25-25 से ड्रॉ रहा. तमिल थलाईवास निगाह अपनी अच्छी फार्म का फायदा उठाने पर लगी थी क्योंकि उसका सामना लीग की सबसे मजबूत टीम से था.
प्रापंजन ने थलाइवास की तरफ से सात अंक बनाये जबकि स्टीलर्स के लिये सुरेंदर नाडा ने सात अंक का योगदान दिया. यह सही मायनों में बराबरी का मुकाबला था क्योंकि दोनों टीमों ने रेड और टैकल दोनों में समान अंक बनाये. हरियाणा स्टीलर्स पहले हाफ में 13-10 से आगे था लेकिन थलाईवास ने दूसरे हाफ में वापसी करके मैच टाई करवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










