विश्व पुलिस मुक्केबाजी : जमशेदपुर की अरुणा मिश्रा ने स्वर्ण जीता, बधाईयों का तांता

Updated at : 13 Aug 2017 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व पुलिस मुक्केबाजी : जमशेदपुर की अरुणा मिश्रा ने स्वर्ण जीता, बधाईयों का तांता

लॉस एंजिलिस : अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस गेम्स की मुक्केबाजी स्पर्धा के 69 किग्रा वर्ग में अरुणा मिश्रा ने कनाडा की यानिक फोर्टिन को अंकों के आधार पर हराकर स्वर्ण पदक पर कब्‍जा किया. स्‍वर्ण जीतकर अरुणा ने न केवल झारखंड का नाम रौशन किया बल्कि देश का नाम रौशन किया है. जमशेदपुर की रहने […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस गेम्स की मुक्केबाजी स्पर्धा के 69 किग्रा वर्ग में अरुणा मिश्रा ने कनाडा की यानिक फोर्टिन को अंकों के आधार पर हराकर स्वर्ण पदक पर कब्‍जा किया. स्‍वर्ण जीतकर अरुणा ने न केवल झारखंड का नाम रौशन किया बल्कि देश का नाम रौशन किया है.

जमशेदपुर की रहने वाली अरुणा मिश्रा को स्‍वर्ण पदक जीतने पर बधाई संदेश मिल रहे हैं. उन्‍हें बधाईयों का तांता लग गया है. गौरतलब हो कि अरुणा झारखंड पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं. शुक्रवार को सेमीफाइनल में मंगोलिया की प्रतिद्वंद्वी को धूल चटाकर फाइनल में जगह बनायी थी. फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर झारखंड के पुलिस महकमा, खेल विभाग और खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है और उन्‍हें बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola