ePaper

भारतीय हॉकी टीम का यूरोप दौरा, बेल्जियम ने दी मात

Updated at : 11 Aug 2017 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम का यूरोप दौरा, बेल्जियम ने दी मात

नयी दिल्ली : भारतीय पुरुष हाकी टीम एक गोल से बढ़त बनाने के बाद चूक गयी और मौजूदा यूरोप दौरे पर बूम में बेल्जियम ने उसे लगातार दूसरे मैच में हराते हुए 3 – 1 से जीत दर्ज की. बेल्जियम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरा मुकाबला जीता. इससे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय पुरुष हाकी टीम एक गोल से बढ़त बनाने के बाद चूक गयी और मौजूदा यूरोप दौरे पर बूम में बेल्जियम ने उसे लगातार दूसरे मैच में हराते हुए 3 – 1 से जीत दर्ज की. बेल्जियम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरा मुकाबला जीता. इससे पहले बुधवार को शुरुआती मैच बेल्जियम ने एक गोल से जीता था.

भारत ने इस दौरे पर युवा टीम उतारी है और सीनियर राष्ट्रीय टीम में छह खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका दिया है.भारत ने शुरुआत अच्छी की और चौथे ही मिनट में अरमान कुरैशी ने शानदार गोल किया. भारत की यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और पांच मिनट बाद बेल्जियम ने बराबरी की. उसके लिए अमौरी कायस्टर्स ने नौवें मिनट में बराबरी का गोल दागा.

WAC2017: भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने देवेंदर सिंह कंग

दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा. लोइक लायपाएर्ट ने 21वें मिनट में शानदार ड्रैग फ्लिक पर दूसरा गोल किया. हाफटाइम से ठीक पहले बेल्जियम ने विक्टर वेगनेज के गोल के दम पर 3 . 1 की बढ़त बना ली. तीसरे और चौथे क्वार्टर में मुकाबला बराबरी का रहा. भारत ने गोल करने के कई मौके बनाये लेकिन बेल्जियम का डिफेंस काफी मजबूत था. अब भारतीय टीम नीदरलैंड के वालविज्क में 13 और 14 अगस्त को मेजबान के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 16 अगस्त को एम्सटेलवीन में आस्ट्रिया से एक मैच खेलना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola