वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारतीयों का निराशाजनक प्रदर्शन, दुती बाहर

लंदन : भारत ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपने अभियान की निराशाजनक शुरुआत की जब फर्राटा धाविका दुतीचंद और रिले धावक मोहम्मद अनस याहया पहले दौर की हीट में बाहर हो गई. दूसरे दिन सात स्पर्धाओं के हेप्टाथलन में स्वप्ना बर्मन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. क्वालीफिकेशन मार्क हासिल नहीं कर पाने के बावजूद कोटा से […]
लंदन : भारत ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपने अभियान की निराशाजनक शुरुआत की जब फर्राटा धाविका दुतीचंद और रिले धावक मोहम्मद अनस याहया पहले दौर की हीट में बाहर हो गई. दूसरे दिन सात स्पर्धाओं के हेप्टाथलन में स्वप्ना बर्मन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा.
क्वालीफिकेशन मार्क हासिल नहीं कर पाने के बावजूद कोटा से प्रवेश करने वाली दुती महिलाओं के 100 मीटर के पहले दौर में पांचवीं हीट में छठे स्थान पर रही. उसने 12.07 सेकंड का समय निकाला. वह इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (11.30 सेकंड) भी नहीं दोहरा सकी. हल्की बारिश के कारण हालांकि ट्रैक नम था और तापमान भी 20 डिग्री से कम था. वह 47 एथलीटों में 38वें स्थान पर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










