विजेंदर ने भाईचारे की मिसाल पेश की, खिताब लौटाने की पेशकश की, चाहते हैं चीन के साथ शांति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2017 7:32 AM
मुंबई : भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए भारत-चीन सीमा पर शांति के बदले चीन के अपने प्रतिद्वंद्वी जुल्फिकार मैमतअली का डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब लौटाने की पेशकश की है. प्रो मुक्केबाजी के दोहरे चैंपियन विजेंदर ने भारत और चीन से सीमा पर शांति बनाने की अपील […]
मुंबई : भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए भारत-चीन सीमा पर शांति के बदले चीन के अपने प्रतिद्वंद्वी जुल्फिकार मैमतअली का डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब लौटाने की पेशकश की है. प्रो मुक्केबाजी के दोहरे चैंपियन विजेंदर ने भारत और चीन से सीमा पर शांति बनाने की अपील की है.
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता 31 साल के विजेंदर ने दोहरी डब्ल्यूबीओ एशीया पैसीफिक सुपर मिडिलवेट और डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताबी मुकाबले में मैमतअली को हराकर और फिर शांति की अपील करके सबका दिल जीत लिया.
विजेंदर से मीडिया से बात करते हुए कहा, भारत-चीन मैत्री को (मैं अपना खिताब समर्पित करता हूं), क्योंकि सीमा पर तनाव अच्छा नहीं है. क्योंकि मैं सोशल मीडिया, खबरों में देख रहा हूं, यह चलता जा रहा है और यह अच्छा नहीं है. मैं खिताब लोगों को, शांति के लिए देता हूं, यह मैत्री के लिए है, हिंदी-चीनी भाई भाई. भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव के बीच विजेंदर ने यह टिप्पणी की है.
विजेंदर ने चीनी बॉक्सर को दी मात, जीता डब्ल्यूबीओ एशिया पेसीफिक व ओरिएंटल का खिताब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










