नेमार ने छोड़ा बार्सिलोना का साथ, मेसी ने दी भावुक विदाई : VIDEO
Updated at : 03 Aug 2017 11:20 AM (IST)
विज्ञापन

स्टार फुटबॉलर नेमार बार्सिलोना क्लब छोड़ने की घोषणा कर दी है. बार्सिलोना ने पिछले कुछ दिन से चल रही अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए पहली बार सार्वजनिक तौर पर पुष्टि की कि यह 25 वर्षीय खिलाड़ी चार साल तक कैंप नोउ में रहने के बाद अब उसे छोड़ना चाहता है. बार्सा ने बयान में कहा, […]
विज्ञापन
स्टार फुटबॉलर नेमार बार्सिलोना क्लब छोड़ने की घोषणा कर दी है. बार्सिलोना ने पिछले कुछ दिन से चल रही अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए पहली बार सार्वजनिक तौर पर पुष्टि की कि यह 25 वर्षीय खिलाड़ी चार साल तक कैंप नोउ में रहने के बाद अब उसे छोड़ना चाहता है.
बार्सा ने बयान में कहा, नेमार जूनियर ने एफसी बार्सिलोना को क्लब छोड़ने के अपने फैसले से अवगत कराया. नेमार के साथ उनके पिता और प्रतिनिधि भी थे.
पाक क्रिकेटर यूसुफ ने भारतीय कप्तान पर बोला हमला, बोले, सचिन-द्रविड के स्तर का नहीं है कोहली
* मेसी ने दी भावुक विदाई
अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने नेमार को भावुक विदाई दी है. उन्होंने नेमार को शुभकामनाएं दीं और सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया. मेसी ने लिखा कि पिछले कुछ साल तुम्हारे साथ शानदार बीते, भविष्य के लिए शुभकामनाएं.
* पेरिस सेंट जर्मेन क्लब से जुड सकते हैं नेमार
इस सप्ताहांत में ही पेरिस सेंट जर्मेन क्लब से नेमार जुड़ सकते हैं क्योंकि बार्सिलोना ने स्वीकार किया कि वह इस ब्राजील फुटबॉलर को अपनी टीम में बने रहने के लिये मनाने में नाकाम रहा.
https://www.instagram.com/p/BXSt62SFYWj/
नेमार के सलाहकार वैगनर रिबेरो ने दावा किया कि पीएसजी इस स्ट्राइकर के लिये 22 करोड़ 20 लाख यूरो का भुगतान कर रहा है जो कि पॉल पोग्बा के पिछले मैनचेस्टर यूनाईटेड से जुड़ने के आठ करोड़ 93 लाख यूरो के रिकार्ड ट्रांसफर से दोगुना से भी अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




