ePaper

रोनाल्डो पर लगा 1 करोड़ 73 लाख डालर की कर चोरी का आरोप, होगी पेशी

Updated at : 31 Jul 2017 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
रोनाल्डो पर लगा 1 करोड़ 73 लाख डालर की कर चोरी का आरोप, होगी पेशी

मैड्रिड : सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लाखों यूरो की कर चोरी के मामले में मैड्रिड के पास एक अदालत में पेश होना पड़ेगा. पुर्तगाल के इस 32 वर्षीय स्ट्राइकर से पोजुएलो डि अलारकोन में एक अदालत में पूछताछ की जायेगी. अपनी गर्लफ्रेंड और रिश्तेदारों के साथ गर्मी की छुट्टी मनाने और चीन के व्यावसायिक […]

विज्ञापन

मैड्रिड : सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लाखों यूरो की कर चोरी के मामले में मैड्रिड के पास एक अदालत में पेश होना पड़ेगा. पुर्तगाल के इस 32 वर्षीय स्ट्राइकर से पोजुएलो डि अलारकोन में एक अदालत में पूछताछ की जायेगी. अपनी गर्लफ्रेंड और रिश्तेदारों के साथ गर्मी की छुट्टी मनाने और चीन के व्यावसायिक दौरे के बाद लौटे रोनाल्डो यहीं रहते हैं.

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी रोनाल्डो से पहले बार्सीलोना के फारवर्ड और अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेस्सी को भी पिछले साल कर चोरी के मामले में दोषी पाया गया था. अभियोजकों का आरोप है कि रोनाल्डो ने एक करोड़ 73 लाख डालर की कर चोरी की है. रोनाल्डो ने इन आरोपों को गलत ठहराया है. उनके एजेंट की कंपनी गेस्टिफ्यूट ने कहा कि रोनाल्डो ने कुछ भी छिपाया नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola