शिव थापा, मनोज को चेक मुक्केबाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण

नयी दिल्ली : भारतीय मुक्केबाजों ने चेक गणराज्य में 48वीं ग्रां प्री उस्ती नाद लाबेम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता. विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा (60 किग्रा), राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार (69 किग्रा), अमित फंगल (52 किग्रा), […]
नयी दिल्ली : भारतीय मुक्केबाजों ने चेक गणराज्य में 48वीं ग्रां प्री उस्ती नाद लाबेम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता.
विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा (60 किग्रा), राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार (69 किग्रा), अमित फंगल (52 किग्रा), गौरव विधूडी (56 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) ने कल रात अपने अपने फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज करके स्वर्ण पदक जीते. कविंदर बिष्ट (52 किग्रा) और मनीष पंवार (81 किग्रा) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. इससे सुमित सांगवान ने सेमीफाइनल में हारने के कारण कांस्य पदक हासिल किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










