BWF रैंकिंग में 17वें स्थान पर पहुंचे प्रणय

नयी दिल्ली : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय यूएस ओपन ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीतने के कारण बीडब्ल्यूएफ की ताजा विश्व रैंकिंग में छह पायदान आगे 17वें स्थान पर पहुंच गये हैं. चोटों से उबरने के बाद वापसी करने वाले पारुपल्ली कश्यप ने भी यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनायी थी. वह […]
नयी दिल्ली : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय यूएस ओपन ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीतने के कारण बीडब्ल्यूएफ की ताजा विश्व रैंकिंग में छह पायदान आगे 17वें स्थान पर पहुंच गये हैं. चोटों से उबरने के बाद वापसी करने वाले पारुपल्ली कश्यप ने भी यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनायी थी. वह 12 पायदान की छलांग लगाकर 47वें स्थान पर पहुंच गये हैं.
विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले चौथे भारतीय समीर वर्मा को भी चार पायदान का फायदा हुआ है. वह 28वें स्थान पर पहुंच गये हैं. प्रणय के आगे बढ़ने से अब भारत के चार पुरुष खिलाड़ी शीर्ष 20 में पहुंच गये हैं. किदाम्बी श्रीकांत भारतीयों में शीर्ष पर और विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर हैं.
अजय जयराम 16वें और बी साई प्रणीत 19वें स्थान पर हैं. प्रणीत एक स्थान नीचे खिसके हैं. महिलाओं के वर्ग में पी वी सिंधु पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं जबकि साइना नेहवाल एक पायदान नीचे 16वें स्थान पर खिसक गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










