जब‍ शार्क से हार गया दुनिया का सबसे तेज तैराक फेल्प्स, लेकिन असलियत जान भड़के फैन्स

Published at :25 Jul 2017 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
जब‍ शार्क से हार गया दुनिया का सबसे तेज तैराक फेल्प्स, लेकिन असलियत जान भड़के फैन्स

नयी दिल्ली : दुनिया के सबसे तेज तैराक और सबसे सफल ओ‍लंपिक खिलाड़ी माइकल फेल्प्स ने रविवार रात को एक शार्क के साथ रेस लगायी. लेकिन 100 मीटर की स्वीमिंग में फेल्प्स को शार्क से हार का सामना करना पड़ा. शार्क ने दो सेकेंड पहले ही अपनी रेस पूरी कर ली और दुनिया के सबसे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दुनिया के सबसे तेज तैराक और सबसे सफल ओ‍लंपिक खिलाड़ी माइकल फेल्प्स ने रविवार रात को एक शार्क के साथ रेस लगायी. लेकिन 100 मीटर की स्वीमिंग में फेल्प्स को शार्क से हार का सामना करना पड़ा. शार्क ने दो सेकेंड पहले ही अपनी रेस पूरी कर ली और दुनिया के सबसे तेज तैराक पीछे रह गये.

इस स्वीमिंग कंपिटिशन का सीधा प्रसारण डिस्कवरी चैनल पर किया गया था. डिस्‍कवरी चैनल की ओर से शाक वीक मनाया जा रहा है. रेस तो लगी लेकिन जब लोगों को हकीकत का पता चला तो सब दंग रह गये और आलोचना करने लगे.

कभी पंजाब पुलिस ने हरमनप्रीत को नौकरी देने से किया था इनकार, अब CM ने दिया DSP पद का ऑफर

* क्या है मामला
दरअसल फेल्‍प्‍स और शार्क के बीच एक साथ रेस नहीं लगी थी. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार डिसकवरी चैनल की ओर से कंप्‍यूटर के माध्‍यम से ऐसा बनाया गया था. ताकि ऐसा लगे की दोनों के बीच कंपिटिशन चल रहा है. हकीकत में दोनों अलग-अलग समय में दूरी तय की. सोशल मीडिया में हकीकत जानने के बाद लोग आलोचना कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola