दुखद : मैच के दौरान वज्रपात से फुटबॉलर मौत, तीन घायल

मांडर : मांडर के हेसमी स्थित शेख भिखारी स्टेडियम में शनिवार को बिजली गिरने से फुटबॉल खेल रहे मुड़मा निवासी रोहित उरांव (मोहल्लेवाले उसे बुधवा पुकारते थे) नामक खिलाड़ी की मौत हो गयी. इस घटना में तीन अन्य घायल हो गये. घायलों में पुनगी गांव के रमेश उरांव (22 वर्ष), विजय उरांव (20 वर्ष), अनिल […]
मांडर : मांडर के हेसमी स्थित शेख भिखारी स्टेडियम में शनिवार को बिजली गिरने से फुटबॉल खेल रहे मुड़मा निवासी रोहित उरांव (मोहल्लेवाले उसे बुधवा पुकारते थे) नामक खिलाड़ी की मौत हो गयी. इस घटना में तीन अन्य घायल हो गये. घायलों में पुनगी गांव के रमेश उरांव (22 वर्ष), विजय उरांव (20 वर्ष), अनिल उरांव (25 वर्ष) शामिल हैं. सभी का इलाज कांस्टेंट लीवंस अस्पताल मांडर में किया गया.
घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है. बताया जा रहा है कि स्टेडियम में एक दिवसीय खस्सी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. इसमें पुनगी गांव की टीम भी शामिल हुई थी. मैच से पूर्व टीम के खिलाड़ी स्टेडियम में अभ्यास कर रहे थे.
क्रिकेटर परविंदर अवाना पर जानलेवा हमला, इससे पहले भी हो चुका है अटैक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










