डोपिंग का डंक : भारत की शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत टेस्ट में फेल, छिन सकता है स्वर्ण पदक

Updated at : 19 Jul 2017 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
डोपिंग का डंक : भारत की शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत टेस्ट में फेल, छिन सकता है स्वर्ण पदक

नयी दिल्ली : एशियाई चैम्पियन शॉट पुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर डोप टेस्ट में नाकाम रही है जिससे इस महीने की शुरुआत में जीता उसका स्वर्ण पदक छिन भी सकता है. भुवनेश्वर में हाल ही में संपन्न एशियाई चैम्पियनशिप में पीला तमगा जीतने वाली मनप्रीत प्रतिबंधित स्टिम्युलेंट डाइमेथिलबुटिलेमाइन के सेवन की दोषी पाई गई है. यह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एशियाई चैम्पियन शॉट पुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर डोप टेस्ट में नाकाम रही है जिससे इस महीने की शुरुआत में जीता उसका स्वर्ण पदक छिन भी सकता है. भुवनेश्वर में हाल ही में संपन्न एशियाई चैम्पियनशिप में पीला तमगा जीतने वाली मनप्रीत प्रतिबंधित स्टिम्युलेंट डाइमेथिलबुटिलेमाइन के सेवन की दोषी पाई गई है. यह टेस्ट एक से चार जून तक पटियाला में हुई फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के दौरान राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक अधिकारियों ने किया था.

यदि उसका बी नमूना भी पाजीटिव आता है तो भारत को भुवनेश्वर में उसका जीता स्वर्ण पदक गंवाना पडेगा. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के एक अधिकारी ने बताया , ‘ ‘ मनप्रीत को जून में फेडरेशन कप के दौरान हुए टेस्ट में पाजीटिव पाया गया. उसके मूत्र के नमूने में प्रतिबंधित स्टिम्युलेंट डाइमेथिलबुटिलेमाइन पाया गया है. हमें नाडा ने कल रात इसकी सूचना दी. ‘ ‘ मनप्रीत के कोच और पति करमजीत ने संपर्क करने पर कहा , ‘ ‘ हमें इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है. ‘ ‘

लगा दो जाति का लेबल लहू पर भी, देखते हैं कितने लोग इसे लेने से मना करते हैं…

सूत्रों के अनुसार पहली बार किसी खिलाड़ी को डाइमेथिलबुटिलेमाइन के सेवन का दोषी पाया गया है जो मेथिलहेक्सानामाइन स्टिम्युलेंट जैसा ही है. दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 के दौरान कई खिलाडियों को मेथिलहेक्सानामाइन के सेवन का दोषी पाया गया था. मनप्रीत लंदन में अगले महीने होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई कर चुकी है लेकिन अब उसकी भागीदारी खतरे में पड़ गई है.

लार्ड्स में एक साथ 580 बच्चों ने सीखा क्रिकेट, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

एएफआई अधिकारी ने कहा , ‘ ‘ हमने अभी इसके बारे में नहीं सोचा है लेकिन हम विश्व स्तर पर अपनी किरकिरी नहीं कराना चाहते. इस पर सोचना पडेगा. ‘ ‘ मनप्रीत ने चीन के जिन्हुआ में एशियाई ग्रां प्री में 18.86 मीटर का थ्रो करके विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाइ किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola