आज से सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग, पंजीकृत टूर्नामेंट में नहीं खेलने पर खिलाड़ियों पर लगेगा बैन

रांची : छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित होने वाली सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग का आगाज सोमवार से किया जायेगा. रांची कॉलेज मैदान में दिन के तीन बजे से उद्घाटन मैच में गत चैंपियन मेकॉन और बीपीएसएस दुबलिया के खिलाड़ी पहला मैच जीतने के लिए उतरेंगे. लीग को सफल बनाने व अन्य पंजीकृत […]
रांची : छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित होने वाली सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग का आगाज सोमवार से किया जायेगा.
रांची कॉलेज मैदान में दिन के तीन बजे से उद्घाटन मैच में गत चैंपियन मेकॉन और बीपीएसएस दुबलिया के खिलाड़ी पहला मैच जीतने के लिए उतरेंगे. लीग को सफल बनाने व अन्य पंजीकृत टूर्नामेंट को लेकर रविवार को हुई सीएए के सदस्यों के बैठक में कई कड़े व महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये.
* कमेटी को जानकारी नहीं देने पर फाइन
लीग में अक्सर कोई न कोई टीम कमेटी को बिना जानकारी दिये वॉक ओवर दे देता है. ऐसे में दूसरे टीम को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अब ऐसा करने वाली टीम से एक हजार रुपये का फाइन लिया जायेगा. ताकि वो वॉक ओवर देने से बच सके और ज्यादा से ज्यादा लीग मैच खेले. सुपर डिवीजन में सबसे कम अंक लाने लाने वाली दो टीमें रेलिगेट होकर ए डिवीजन में जायेगी. ए डिवीजन की सबसे कम अंक लाने वाली 2 टीमें बी डिवीजन में चली जायेगी. बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार ने की.
* पंजीकृत टूर्नामेंट में ही खेलेंगे खिलाड़ी
बिना पंजीकृत टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों पर एक साल का बैन लगा दिया जायेगा. साथ ही टूर्नामेंट में खेलनेवाली टीमों के खिलाड़ी अपने ही क्लब से खेलेंगे. एक क्लब के खिलाड़ी दूसरे क्लब से नहीं खेल सकेंगे. अगर वो खिलाड़ी इस नियम को तोड़ेगा तो उस पर भी कारवाइ होगी. टूर्नामेंट कराने वाले कमेटी को पहले ही इसकी जानकारी दी जायेगी. सीएए सत्र 2017-18 के लिए अपने अंतर्गत कराने वाले लीग व अन्य प्रतियोगिता को लेकर पांच सदस्यीय टूर्नामेंट व अनुशासन कमेटी का गठन किया है. इसमें लुईस टोपनो, आसिफ नईम, विजय किस्पोट्टा, अशोक व राजकुमार सेनापति शामिल है.
* लीग मैचों के कार्यक्रम
17 जुलाई मेकॉन बनाम दुबलिया
18 जुलाई कांके-बिजय क्लब और नव झारखंड-चुट्ट
19 जुलाई इरबा-एमएफसी और संत जॉन्स-गाड़ीहोटवार,
20 जुलाई स्वर्णरेखा-कांके और सिल्ली-एजी
21 जुलाई जय जवान-बिजय क्लब और मेकॉन-नव झारखंड
22 जुलाई चुट्टू- दुबलिया और इरबा-सेरसा
23 जुलाई सिल्ली-गाड़ी होटवार और एजी-संत जॉन्स
24 जुलाई ऊर्जा निगम-नव झारखंड और मेकॉन-एमएफसी
25 जुलाई संत जॉन्स-जय जवान और सेरसा-दुबलिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










