ePaper

विंबलडन फाइनल : आज मुगरूजा से भिड़ेंगी वीनस

Updated at : 14 Jul 2017 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
विंबलडन फाइनल : आज मुगरूजा से भिड़ेंगी वीनस

लंदन : पांच बार की चैंपियन वीनस विलियम्स ने सेंटर कोर्ट पर अपने अनुभव के बूते जोहाना कोंटा को सीधे सेट में पराजित कर विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनकी भिंडत पिछले साल की फ्रेंच ओपन चैम्पियन गार्बाइन मुगुरुजा से होगी. अमेरिका की 10वीं वरीय वीनस ने सेमीफाइनल […]

विज्ञापन

लंदन : पांच बार की चैंपियन वीनस विलियम्स ने सेंटर कोर्ट पर अपने अनुभव के बूते जोहाना कोंटा को सीधे सेट में पराजित कर विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनकी भिंडत पिछले साल की फ्रेंच ओपन चैम्पियन गार्बाइन मुगुरुजा से होगी.

अमेरिका की 10वीं वरीय वीनस ने सेमीफाइनल में कोंटा को एक घंटे 13 मिनट में 6-4 6-2 से शिकस्त दी जिससे ब्रिटेन की इस खिलाडी की विम्बलडन के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद टूट गयी. छठी वरीय कोंटा 1977 के बाद विम्बलडन एकल फाइनल में पहुंचने वाली पहली ब्रिटिश महिला बनने की उम्मीद लगाये थीं. हालांकि यह 26 वर्षीय अगली रैंकिंग में पहली बार शीर्ष पांच में पहुंच जायेगी.

14वीं वरीय मुगुरुजा ने गैर वरीय स्लोवाकिया की मैगडेलेना राबारिकोवा को 64 मिनट में 6-1 6-1 से मात देकर अपने दूसरे विम्बलडन फाइनल में प्रवेश किया. वह 2015 में सेरेना विलियम्स से हारने के बाद उप विजेता रही थीं, लेकिन 2016 फ्रेंच ओपन में उन्होंने सेरेना को हरा दिया था.

वहीं वीनस ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, इससे पहले मार्टिना नवरातिलोवा 1994 विंबलडन में उप विजेता रही थीं. यह वीनस का नौंवा फाइनल है, उन्होंने 2000 में अपनी पहली विबंलडन ट्राफी जीती थी. 20वीं बार विंबलडन में खेल रहीं वीनस ने अंतिम बार 2008 में सेंटर कोर्ट में खिताब जीता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola