पैरा एथलीटों के लिए हॉरर शो बना यूरोप दौरा, मंत्री ने दिये जांच के आदेश

पैरा एथलीटों के लिए यूरोप दौरा हॉरर शो बन गया है. नेत्रहीन पारालंपिक खिलाड़ी कंचनमाला पांडे को देश लौटने के लिए अपने दोस्त से पैसे उधार लेने पड़े. मामला जब मीडिया में आया तो काफी हंगामा हुआ. इधर इस मामले में खेल मंत्री विजय गोयल ने भारतीय पैरालिंपिक समिति से 10 दिन के अंदर रिपोर्ट […]
पैरा एथलीटों के लिए यूरोप दौरा हॉरर शो बन गया है. नेत्रहीन पारालंपिक खिलाड़ी कंचनमाला पांडे को देश लौटने के लिए अपने दोस्त से पैसे उधार लेने पड़े. मामला जब मीडिया में आया तो काफी हंगामा हुआ. इधर इस मामले में खेल मंत्री विजय गोयल ने भारतीय पैरालिंपिक समिति से 10 दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा कि पैरा तैराक कंचनमाला पांडे को बर्लिन में खुद का इंतजाम करने के लिए छोड़ दिया गया, जबकि सरकार पैरा एथलीटों के लिये समय पर धन राशि जारी कर दी थी.
गोयल ने कहा कि मंत्रालय ने साइ के जरिये 75 प्रतिशत राशि 3.21 लाख रुपये जारी किये, जो भारतीय पैरा ओलिंपिक समिति को समय पर अग्रिम भुगतान के तहत की गयी थी. राशि पीसीआइ के खाते में 22 जून, 2017 को ट्रांसफर की गयी थी.
VIDEO शर्मनाक : भूखे-प्यासे रह बर्लिन में जीता सिल्वर, लौटने के लिए मांगने पड़े कर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










