बिरसा फुटबॉल स्टेडियम की बदलेगी सूरत

Published at :06 Jul 2017 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
बिरसा फुटबॉल स्टेडियम की बदलेगी सूरत

।। सुनील कुमार ।। रांची : मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के दिन जल्द बहुरने वाले हैं. खेल विभाग इसके जीर्णोद्धार की योजना बना रहा है. इस योजना के तहत बहुत जल्द यहां जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की तरह घास बिछाये जायेंगे. इस पर लगभग सात करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इसके […]

विज्ञापन

।। सुनील कुमार ।।

रांची : मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के दिन जल्द बहुरने वाले हैं. खेल विभाग इसके जीर्णोद्धार की योजना बना रहा है. इस योजना के तहत बहुत जल्द यहां जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की तरह घास बिछाये जायेंगे. इस पर लगभग सात करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इसके लिए गुरुवार को विशेषज्ञों की सात सदस्यीय टीम जेएससीए स्टेडियम का दौरा करेगी.

इस टीम में डीडीसी रांची, खेल निदेशक, जेएसएसपीएस का एक प्रतिनिधि, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साइ) रांची के इंचार्ज, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन का पदाधिकारी समेत अन्य शामिल हैं. यह टीम अपनी रिपोर्ट खेल विभाग को सौंपेगी. उसी के बाद इस महीने के आखिर या अगले महीने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में घास बिछाने की कवायद शुरू की जायेगी.


* सिंथेटिक ट्रैक भी लगेंगे

स्टेडियम में घास के अलावा सिंथेटिक ट्रैक भी बिछाये जायेंगे. आर्टिफिशल ग्रास भी लगाये जाने की योजना है. इसके अलावा घास की हरियाली हमेशा बनी रहे, इसके लिए पॉपअप स्प्रिंकलर लगाने की योजना है. इसके लिए क्यूरेटर की भी मदद ली जायेगी.

* समतलीकरण का काम पूरा

स्टेडियम को खेलने लायक बनाने के लिए लगभग डेढ़ साल पहले इसे पूरी तरह खोदा गया. इसके बाद लगभग 30 लाख रुपये की लागत से इसमें मिट्टी डालने की योजना बनायी गयी, लेकिन तकनीकी स्तर पर कोई ध्यान नहीं देने और बगैर विशेषज्ञ की देखरेख के मिट्टी सख्त हो गयी. बाद में इसका समतलीकरण का काम पूरा किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola