विंबलडन : अजारेंका जीती, निशिकोरी और कोंटा ने पसीना बहाया

लंदन : विक्टोरिया अजारेंका ने मां बनने के बाद वापसी करने के बाद विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम में जीत दर्ज की जबकि केई निशिकोरी और जोहान्ना कोंटा को तीसरे दौर में पहुंचने के लिये पसीना बहाना पडा. पूर्व नंबर एक खिलाड़ी अजारेंका दिसंबर में अपने पहले बच्चे लियो को जन्म देने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट […]
लंदन : विक्टोरिया अजारेंका ने मां बनने के बाद वापसी करने के बाद विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम में जीत दर्ज की जबकि केई निशिकोरी और जोहान्ना कोंटा को तीसरे दौर में पहुंचने के लिये पसीना बहाना पडा. पूर्व नंबर एक खिलाड़ी अजारेंका दिसंबर में अपने पहले बच्चे लियो को जन्म देने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही हैं, उन्होंने रुस की 15वीं वरीय एलीना वेसनिना को पस्त किया.
2012 और 2013 ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन ने रुसी खिलाड़ी को 6-3, 6-3 से मात दी. अब वह ब्रिटेन की वाइल्डकार्डधारी हीथर वाटसन से भिड़ेंगी. दुनिया की 102वीं नंबर की खिलाड़ी ने लातिविया की 18वीं वरीय अनास्तासिया सेवास्तोवा को सीधे सेटों में मात दी.
ब्रिटेन की छठी वरीय कोंटा ने दोन्ना वेकिच पर 7-6, 4-6, 10-8 जीत दर्ज की. इस तरह ब्रिटेन की दो महिला खिलाडियों ने पहली बार अंतिम 32 में जगह बनायी. जापान के नौंवे वरीय निशिकोरी को यूक्रेन के क्वालीफयर सरगेई स्टाखोवस्की को 6-4, 6-7, 6-1, 7-6 से हराने में पसीना बहाना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




