प्रेग्‍नेंट होने के बावजूद विंबलडन में खेली मिनेला

Published at :05 Jul 2017 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेग्‍नेंट होने के बावजूद विंबलडन में खेली मिनेला

लंदन : लग्जमबर्ग की मैंडी मिनेला साढे चार माह की गर्भवती होने के बावजूद विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में खेली. मिनेला के गर्भवती होने का खुलासा कल हुआ जिसके बाद वह सेरेना विलियम्स और विक्टोरिया आजरेंका जैसी खिलाडियों की सूची में शामिल हो गई जो या तो जल्द ही मां बनने वाली […]

विज्ञापन

लंदन : लग्जमबर्ग की मैंडी मिनेला साढे चार माह की गर्भवती होने के बावजूद विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में खेली. मिनेला के गर्भवती होने का खुलासा कल हुआ जिसके बाद वह सेरेना विलियम्स और विक्टोरिया आजरेंका जैसी खिलाडियों की सूची में शामिल हो गई जो या तो जल्द ही मां बनने वाली हैं या हाल में मां बनी हैं.

मिनेला को पहले दौर में इटली की फ्रांसेस्का शियावोन के हाथों 1-6, 1-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन इस दौरान उनके ढीले ढाले कपड़ों ने सबका ध्यान खींचा. मिनेला ने संवाददाताओं से कहा, ‘ ‘इस सत्र में विंबलडन मेरा अंतिम टूर्नामेंट है. ‘ ‘ मिनेला लातविया की अनास्तासिजा सेवास्तोवा के साथ महिला युगल में भी हिस्सा लेंगी.

जब विरोध के बाद वीनस विलियम्स को बदलना पड़ा अपना अंत:वस्त्र

विंबलडन : फेडरर की रिकार्ड जीत, जोकोविच भी दूसरे दौर में

तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन वावरिंका विंबलडन से बाहर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola