पूर्व टेनिस स्टार बोरिस बेकर दीवालिया

लंदन : जर्मनी के पूर्व टेनिस स्टार बोरिस बेकर को लंदन में एक अदालत द्वारा दिवालिया घोषित किया गया क्योंकि वह लंबे समय से चला आ रहा अपना कर्जा नहीं चुका सके हैं. तीन बार के विम्बलडन चैम्पियन के वकीलों ने दिवालिये मामलों की सुनवाई करने वाली अदालत के रजिस्ट्रार से अपील की कि बेकर […]
लंदन : जर्मनी के पूर्व टेनिस स्टार बोरिस बेकर को लंदन में एक अदालत द्वारा दिवालिया घोषित किया गया क्योंकि वह लंबे समय से चला आ रहा अपना कर्जा नहीं चुका सके हैं. तीन बार के विम्बलडन चैम्पियन के वकीलों ने दिवालिये मामलों की सुनवाई करने वाली अदालत के रजिस्ट्रार से अपील की कि बेकर को कर्जा चुकाने का ‘अंतिम मौका ‘ दिया जाये लेकिन रजिस्ट्रार क्रिस्टिन डेरेट ने इस मामले को स्थगित करने से इनकार कर दिया क्योंकि वह 2015 से अपना कर्जा नहीं चुका सके हैं.
उन्होंने संक्षिप्त सुनवाई के बाद बेकर के दिवालियेपन का आदेश दे दिया. दिवालिया आवेदन निजी बैंकर अरबुथनोट लाथम एंड कंपनी द्वारा किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










