सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान को जीत की बधाई दी, भड़के समर्थक

नयी दिल्ली : आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी में रविवार को फाइनल मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पाक टीम ने विराट कोहली की सेना को बुरी तरह से हराया. फखर जमां की आकर्षक शतकीय पारी और भारत के गेंदबाजी व बल्लेबाजी में शर्मनाक प्रदर्शन से पाकिस्तान ने 180 रन […]
नयी दिल्ली : आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी में रविवार को फाइनल मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पाक टीम ने विराट कोहली की सेना को बुरी तरह से हराया. फखर जमां की आकर्षक शतकीय पारी और भारत के गेंदबाजी व बल्लेबाजी में शर्मनाक प्रदर्शन से पाकिस्तान ने 180 रन की शानदार जीत दर्ज करके पहली बार आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी खिताब जीता.
जीत के बाद भारत में हार का गम और पड़ोसी देश में जीत का जश्न है. दूसरी ओर पाक जीत के बाद भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर अचानक समर्थकों के गुस्से की शिकार हो गयी. दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार खिताब जीतने पर उन्होंने पाकिस्तान टीम को बधाई दी. उनके ट्वीट करने के बाद समर्थक उनपर पिल पड़े और तरह-तरह के मैसेज करने लगे.
…जब सानिया मिर्जा को होना पड़ा था कट्टरपंथियों की आलोचना का शिकार
🇮🇳 lost the cricket but won in hockey against 🇵🇰 Congratulations Team India and congratulations Team Pakistan 🇵🇰 sport is a great leveller!
— Sania Mirza (@MirzaSania) June 18, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




