दिल्ली के खिलाफ वापसी करेंगे MS Dhoni? सीएसके मैनेजमेंट ने दिया बड़ा अपडेट

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)
आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीजन में अभी तक धोनी ने एक भी मुकाबला नहीं खेला है. ऐसे में फैंस की बेसब्री और बढ़ने वाली है. धोनी को इस सीजन में खेलते देखने के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना होगा.
MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी फिट होने के कगार पर थे. लेकिन ट्रेनिंग के दौरान वो फिर से चोटिल हो गए. जिसके बाद उनकी वापसी कुछ और दिनों के लिए टल गई है.
टीम मैनेजमेंट के मुताबिक, धोनी की गैरमौजूदगी की मुख्य वजह उनकी फिटनेस है. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम के कॉम्बिनेशन को प्रभावित नहीं करना चाहते और इसलिए जल्दबाज़ी में वापसी से बच रहे हैं.
टीम के साथ दिल्ली नहीं गए धोनी
इसी बीच धोनी मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम के साथ दिल्ली नहीं गए है. सीएसके के कंसल्टेंट एरिक सिमन्स ने बताया कि धोनी हमारे साथ नहीं हैं. वो धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. जब वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे, तभी खेलेंगे. उन्हें मालूम है कि वह कब मैच के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे.
स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट पर क्या कहा?
इससे पहले, मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट को लेकर विस्तार से जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि उनकी पिंडली की समस्या अब भी चिंता का विषय बनी हुई है. उन्होंने बताया कि अगर दौड़ते समय यह चोट फिर से उभरती है, तो वह पूरे सीजन के लिए बाहर हो सकते हैं.
धोनी को लेकर नहीं सीएसके नहीं लेना चाहती कोई जोखिम
उन्होंने कहा, “पिंडली की चोट थोड़ा पेचीदा मामला है. अगर इसमें दोबारा खिंचाव आता है, तो सीजन खत्म हो सकता है. हमने शुरुआत में उन्हें थोड़ा पुश किया था, लेकिन वार्म-अप के दौरान उन्हें फिर हल्की चोट लग गई. तब से वह लगातार रिकवरी पर काम कर रहे हैं, लेकिन बीच में आए झटके की वजह से वापसी में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है.” सीएसके फिलहाल कोई जोखिम नहीं लेना चाहती और धोनी की पूरी तरह फिट वापसी का इंतज़ार कर रही है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: आरसीबी को लगा बड़ा झटका, स्टार बैटर चोट के कारण लौटा स्वदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










