IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, डेब्यू मैच के दौरान चोटिल हुआ स्टार ऑलराउंडर; सीजन के बीच में छोड़ा टीम का साथ

Published by :Ujjawal Sinha
Published at :04 May 2026 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, डेब्यू मैच के दौरान चोटिल हुआ स्टार ऑलराउंडर; सीजन के बीच में छोड़ा टीम का साथ

रामकृष्ण घोष (फोटो-सोशल मीडिया)

आईपीएल 2026 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रामकृष्ण घोष अपने डेब्यू मैच के दौरान ही चोटिल हो गए. जिसके बाद उन्हें इस सीजन से बाहर होना पड़ा.

विज्ञापन

IPL 2026: महाराष्ट्र के रामकृष्ण घोष ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया था. इस मुकाबले के दौरान ही घोष के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया. जिसके बाद वो बाकी बचे मुकाबले से बाहर हो गए है. जिसकी जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया.

28 वर्षीय रामकृष्ण घोष ने इस मुकाबले के दौरान विल जैक्स को आउट करने के लिए एक शानदार डाइव लगाते हुए कैच पकड़कर अपनी छाप छोड़ी थी. हालांकि, नमन धीर को गेंदबाजी करते समय फॉलो-थ्रू में गिरने के बाद वह तकलीफ में नजर आए थे. इस मुकाबले में उन्होंने 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था.

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बयान में कहा कि चेपॉक में सीएसके बनाम एमआई मैच के दौरान रामकृष्ण घोष के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया. वह अब आईपीएल 2026 में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे. जल्दी ठीक हो जाओ, रैम्बो.

चोटिल खिलाड़ियों की संख्या में हुआ इजाफा

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन में खिलाड़ियों की चोट से काफी परेशान है. चेन्नई को चोट के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. सीजन शुरू होने से पहले नाथन एलिस चोटिल थे. वहीं उनके विकल्प के तौर पर स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया गया. जो चोट के कारण उपलब्ध नहीं हो सके हैं. वहीं उसके अलावा खलील अहमद और आयुष म्हात्रे भी चोट के कारण बाहर हो गए हैं. अब इस लिस्ट में रामकृष्ण घोष का नाम भी जुड़ गया है.

धोनी के बिना खेल रही है सीएसके

सीएसके अपने स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के बिना खेल रही है, जो सीजन की शुरुआत से ही पिंडली में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स 9 में से 4 मुकाबले जीतकर फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: आरसीबी को लगा बड़ा झटका, स्टार बैटर चोट के कारण लौटा स्वदेश

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola