Women Asia Cup 2026: फाइनल में भारत जीता तो ट्रॉफी कौन देगा? नकवी को लेकर फिर बढ़ सकता है विवाद
हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना (एक्स)
महिला एशिया कप 2026 में भारत की जीत पर ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है. जानिए आगे क्या होगा.
Women Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 दुबई में 28 अगस्त से 13 सितंबर तक खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 5 सितंबर को आमने-सामने होंगी. हालांकि, दोनों की दूसरी भिड़ंत तभी हो सकती है, जब वे फाइनल तक पहुंचें.
फाइनल जीता तो ट्रॉफी कौन देगा?
इस टूर्नामेंट में एक दिलचस्प स्थिति बन सकती है. अगर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल जीतती है, तो सवाल उठेगा कि उसे ट्रॉफी कौन सौंपेगा. वजह यह है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी ही ट्रॉफी देने वाले अधिकारी हो सकते हैं.
पिछले साल पुरुष टीम ने ट्रॉफी लेने से किया था इनकार
पिछले साल पुरुष एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए सैन्य टकराव के बीच यह फैसला लिया गया था. नकवी उस समय पाकिस्तान के मंत्री होने के साथ-साथ PCB और ACC के प्रमुख भी थे. विवाद इतना बढ़ा कि नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए और बाद में भी इसे लेकर मामला सुलझ नहीं पाया.
इसे भी पढ़े- रॉबिन उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप की टीम, भुवी-वैभव के नाम ने खींचा ध्यान; ईशान को किया बाहर
क्या महिला टीम भी अपनाएगी वही रास्ता?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर भारतीय महिला टीम चैंपियन बनती है तो क्या वह भी नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार करेगी? फिलहाल BCCI ने इस बारे में कोई साफ फैसला सार्वजनिक नहीं किया है. बोर्ड इस मामले में अभी ‘वेट एंड वॉच’ की नीति अपना रहा है. बीसीसीआई की ओर से यह जरूर साफ किया गया है कि दोनों टीमों के बीच मैच के दौरान औपचारिकता से आगे कोई खास मेलजोल नहीं होगा.

विवाद से बचने का एक रास्ता भी है
मामले को टालने का सबसे आसान तरीका यह हो सकता है कि नकवी खुद ट्रॉफी न दें. उनकी जगह ACC का कोई दूसरा अधिकारी भारतीय टीम को ट्रॉफी सौंप सकता है. इससे पिछले साल जैसी स्थिति दोबारा बनने से बच सकती है.
अब नजर टूर्नामेंट और फाइनल पर
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की नकवी से मुलाकात भी हो चुकी है. सैकिया ने कहा था कि
दोनों पक्षों के बीच बातचीत की शुरुआत हुई है, लेकिन ट्रॉफी का मामला अब तक पूरी तरह सुलझा नहीं है. फिलहाल भारतीय टीम का पूरा ध्यान मैदान पर रहेगा. ट्रॉफी को लेकर विवाद तभी सामने आएगा, जब भारत फाइनल में पहुंचे और खिताब अपने नाम करे.
ऐसे में महिला एशिया कप का फाइनल सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिहाज से भी काफी दिलचस्प हो सकता है.
इसे भी पढ़े- जो रूट बस 13 रन दूर, सचिन के इस खास रिकॉर्ड की करेंगे बराबरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए