पिता के निधन के बाद मेसी ने दागा पहला गोल, भावुक नजर आए अर्जेंटीना के स्टार

Updated:
विज्ञापन

मेसी (फोटो—एक्स)

पिता के निधन के बाद लियोनेल मेसी ने मेजर लीग सॉकर में अपना पहला गोल दागा. फिलाडेल्फिया के खिलाफ इस गोल ने इंटर मियामी की तीन मैचों की हार का सिलसिला भी तोड़ा. पिता के चले जाने के बाद मेसी का यह पहला गोल था.

विज्ञापन

Leo Messi : अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में बुधवार को मेजर लीग सॉकर (MLS) के मुकाबले में लियोनेल मेसी ने मैदान पर वापसी करते हुए शानदार गोल किया. इंटर मियामी के लिए खेल रहे अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर ने फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ 26वें मिनट में गोल दागा. पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद यह मेसी का पहला गोल था. मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा.

विज्ञापन

26वें मिनट में दिखा मेसी का जादू

सबुरु पार्क में खेले गए मुकाबले में मेसी ने अपने मार्कर को शानदार तरीके से छकाया और इसके बाद बाएं पैर से बेहतरीन शॉट लगाकर गेंद को नेट में पहुंचा दिया. उनके गोल के बाद इंटर मियामी के खिलाड़ी तुरंत उन्हें घेरकर जश्न मनाने लगे. मेसी के इस गोल की बदौलत इंटर मियामी ने पहले हाफ में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी. हालांकि, दूसरे हाफ में फिलाडेल्फिया यूनियन ने वापसी की. टीम के नील पियरे ने 58वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया. इसके बाद दोनों टीमें कोई और गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ.

तीन मैचों की हार का सिलसिला भी टूटा

2-2 से ड्रॉ के साथ इंटर मियामी की लगातार तीन मैचों से चली आ रही हार का सिलसिला भी खत्म हो गया. डिफेंडिंग MLS कप चैंपियन मियामी के लिए यह नतीजा राहत देने वाला रहा. हालांकि, मुकाबले में मेसी के गोल से ज्यादा चर्चा उनके निजी संघर्ष की रही. कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने पिता को खोया है.

पिता के निधन से टूट गए थे मेसी

मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की उम्र में लंबे समय से बीमारी से जूझने के बाद अर्जेंटीना के रोसारियो स्थित एक क्लिनिक में निधन हो गया था. पिता की मौत के बाद मेसी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर अपना दर्द साझा किया था. मेसी ने अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि उनके लिए इस नुकसान को स्वीकार करना बेहद मुश्किल है. उन्होंने पिता के साथ बिताए पलों और उनके सपनों को याद किया.

Also Read: 18 अगस्त, 18 जर्सी नंबर और 18 साल...जानिए किंग कोहली के वो रिकॉर्ड जो उन्हें बनाते हैं सबसे खास

पिता चाहते थे में विश्व कप खेलू

मेसी के मुताबिक, उनके पिता चाहते थे कि वह 2026 विश्व कप में जरूर खेलें. मेसी ने बताया था कि विश्व कप शुरू होने से कुछ दिन पहले उनके पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी. इसके बावजूद उन्हें उम्मीद थी कि उनके पिता की हालत सुधरेगी और वह टूर्नामेंट का फाइनल देखने के लिए आ सकेंगे.

गोल के बाद भी भावनाओं से जुड़ी रही कहानी

पिता के निधन के बाद मैदान पर मेसी का यह पहला गोल उनके लिए सिर्फ एक और गोल नहीं था. निजी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे मेसी ने फुटबॉल के मैदान पर अपने खेल से जवाब दिया.

Also Read: कुमारा की गेंद पर छक्का जड़ पंत ने बनाया न्यू रिकॉर्ड, टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले फर्स्ट इंडियन


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola