ICC ने पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम को दी राहत, पिच का डिमेरिट प्वाइंट हुआ खत्म

Updated:
विज्ञापन

गद्दाफी स्टेडियम (फोटो- सोशल मीडिया/ICC)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गद्दाफी स्टेडियम की पिच रेटिंग पर अहम फैसला सुनाते हुए एक डिमेरिट प्वाइंट रद्द कर दिया है. यह फैसला पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच की पिच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद लिया गया.

विज्ञापन

Gaddafi Stadium Pitch Rating: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम की पिच रेटिंग को लेकर अहम फैसला सुनाया है. ICC की अपील पैनल ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर लगाए गए एक डिमेरिट प्वाइंट को रद्द कर दिया है. यह डिमेरिट प्वाइंट पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 जून को खेले गए तीसरे वनडे की पिच को ‘असंतोषजनक’ रेटिंग मिलने के बाद लगाया गया था.

विज्ञापन

ICC ने बताया कि अपील पैनल ने मैच की वीडियो फुटेज, मैच रेफरी की रिपोर्ट और दोनों टीमों के कप्तानों की आधिकारिक टिप्पणियों की समीक्षा करने के बाद अपना फैसला सुनाया. पैनल ने माना कि मैच रेफरी ने ICC के पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रोसेस के दिशानिर्देशों का पालन किया था, लेकिन मैच में इस्तेमाल हुई पिच पर अत्यधिक उछाल या स्पिन देखने को नहीं मिली. इसी आधार पर गद्दाफी स्टेडियम पर लगाया गया डिमेरिट प्वाइंट वापस ले लिया गया.

ये भी पढ़ें: मानव सुथार ने 93 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

कनाडा के मैदान पर भी ICC का फैसला

ICC अपील पैनल ने कनाडा के टोरंटो स्थित मेपल लीफ क्रिकेट ग्राउंड से जुड़े दो मामलों पर भी फैसला सुनाया. इस मैदान को 8 जून को अमेरिका और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए मुकाबले के लिए ‘असंतोषजनक’ रेटिंग मिली थी. पैनल ने इस मामले में भी पाया कि मैच रेफरी ने निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन किया था, लेकिन पिच की स्थिति संतोषजनक थी. पिच पर अत्यधिक उछाल, सीम मूवमेंट या स्पिन नहीं थी. इसलिए इस मैच के लिए लगाया गया डिमेरिट प्वाइंट भी हटा दिया गया.

हालांकि, 16 जून को कनाडा और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए मैच के लिए मैदान पर लगाए गए तीन डिमेरिट प्वाइंट बरकरार रहेंगे. उस मुकाबले की पिच को ‘अनफिट' रेटिंग दी गई थी. अपील पैनल ने माना कि उस समय पिच की स्थिति खतरनाक थी. इस कारण से मेपल क्रिकेट ग्राउंड के खाते में तीन डिमेरिट प्वाइंट बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें: ICC की ताजा रैंकिंग जारी, बुमराह नंबर-1; विराट कोहली वनडे में तीसरे स्थान पर


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola