1998 के बाद पहली बार हुआ ऐसा, इंग्लैंड के दो तेज गेंदबाजों ने एक पारी में 5-5 विकेट लेकर रचा इतिहास

Updated:
विज्ञापन

जोश टंग और ओली रॉबिन्सन (फोटो- सोशल मीडिया)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने हेडिंग्ले टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी प्रदर्शन किया है. ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने मिलकर 10 विकेट झटके, जिसमें दोनों ने 5-5 विकेट हासिल किए. यह कारनामा 28 साल बाद हुआ है.

विज्ञापन

Ollie Robinson and Josh Tongue: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला. ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की पहली पारी को महज 171 रन पर समेट दिया. दोनों गेंदबाजों ने पांच-पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया. रॉबिन्सन ने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया और कुल 18 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए. वहीं, जोश टंग ने सिर्फ 9.1 ओवर में 46 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

28 साल बाद हुआ ऐसा

रॉबिन्सन और टंग के इस प्रदर्शन के साथ इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने 28 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की है. वे 28 साल बाद इंग्लैंड के लिए एक टेस्ट की एक ही पारी में पांच-पांच विकेट लेने वाली पहली तेज गेंदबाजों की जोड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह कारनामा एंडी कैडिक और एंगस फ्रेजर ने किया था. दोनों ने फरवरी 1998 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट की पहली पारी में पांच-पांच विकेट लिए थे.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका-इंग्लैंड की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, अक्टूबर-नवंबर में खेली जाएगी 13 मुकाबले

इंग्लैंड के लिए एक ही टेस्ट पारी में पांच विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की जोड़ियां

गेंदबाज 1गेंदबाज 2खिलाफमैदानतारीख
टॉम रिचर्डसनजैक हर्नऑस्ट्रेलियालॉर्ड्स22 जून 1896
फ्रैंक फोस्टरसिडनी बार्न्सदक्षिण अफ्रीकालॉर्ड्स10 जून 1912
सिडनी बार्न्सफ्रैंक वूलीदक्षिण अफ्रीकाद ओवल12 अगस्त 1912
सिडनी बार्न्सफ्रैंक वूलीऑस्ट्रेलियाद ओवल19 अगस्त 1912
जॉर्ज गेरीवॉली हैमंडदक्षिण अफ्रीकाजोहान्सबर्ग24 दिसंबर 1927
बिल बोव्सनॉबी क्लार्कऑस्ट्रेलियाद ओवल18 अगस्त 1934
एलेक बेडसरफ्रेडी ब्राउनऑस्ट्रेलियामेलबर्न23 फरवरी 1951
एलेक बेडसरफ्रेड ट्रूमैनभारतद ओवल14 अगस्त 1952
ग्लैडस्टोन स्मॉलइयान बॉथमऑस्ट्रेलियामेलबर्न26 दिसंबर 1986
एंडी कैडिकएंगस फ्रेजरवेस्टइंडीजपोर्ट ऑफ स्पेन13 फरवरी 1998
ओली रॉबिन्सनजोश टंगपाकिस्तानलीड्स19 अगस्त 2026

130 साल पहले भी हुआ था ऐसा

इंग्लैंड के लिए एक ही टेस्ट पारी में दो गेंदबाजों के पांच-पांच विकेट लेने का सिलसिला काफी पुराना है. टॉम रिचर्डसन और जैक हर्न ने जून 1896 में लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट की दूसरी पारी में पांच-पांच विकेट हासिल किए थे. यह इंग्लैंड के दो तेज गेंदबाजों द्वारा एक ही पारी में ऐसा करने का पहला कारनामा था.

हालांकि, इंग्लैंड के लिए एक ही पारी में दो गेंदबाजों के पांच विकेट लेने का सबसे पहला रिकॉर्ड 1888 का है. सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में तेज गेंदबाज जॉर्ज लोहमैन ने 17 रन देकर पांच विकेट लिए थे, जबकि स्पिनर बॉबी पील ने 18 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे. उस शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 42 रन पर ऑलआउट कर दिया था. यह टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे कम टीम स्कोर है.

ये भी पढ़ें: मानव सुथार ने 93 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

टेस्ट मैच की एक ही पारी में 5-5 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के गेंदबाज

गेंदबाज 1भूमिकागेंदबाज 2भूमिकाखिलाफमैदानतारीख
जॉर्ज लोहमैनतेज गेंदबाजबॉबी पीलस्पिनरऑस्ट्रेलियासिडनी10 फरवरी 1888
टॉम रिचर्डसनतेज गेंदबाजजैक हर्नतेज गेंदबाजऑस्ट्रेलियालॉर्ड्स22 जून 1896
जॉर्ज हर्स्टतेज गेंदबाजकॉलिन ब्लाइथस्पिनरऑस्ट्रेलियाबर्मिंघम27 मई 1909
सिडनी बार्न्सतेज गेंदबाजकॉलिन ब्लाइथस्पिनरऑस्ट्रेलियामैनचेस्टर26 जुलाई 1909
फ्रैंक फोस्टरतेज गेंदबाजसिडनी बार्न्सतेज गेंदबाजदक्षिण अफ्रीकालॉर्ड्स10 जून 1912
सिडनी बार्न्सतेज गेंदबाजफ्रैंक वूलीतेज गेंदबाजदक्षिण अफ्रीकाद ओवल12 अगस्त 1912
सिडनी बार्न्सतेज गेंदबाजफ्रैंक वूलीतेज गेंदबाजऑस्ट्रेलियाद ओवल19 अगस्त 1912
जॉर्ज गेरीतेज गेंदबाजवॉली हैमंडतेज गेंदबाजदक्षिण अफ्रीकाजोहान्सबर्ग24 दिसंबर 1927
बिल बोव्सतेज गेंदबाजनॉबी क्लार्कतेज गेंदबाजऑस्ट्रेलियाद ओवल18 अगस्त 1934
एलेक बेडसरतेज गेंदबाजफ्रेडी ब्राउनतेज गेंदबाजऑस्ट्रेलियामेलबर्न23 फरवरी 1951
एलेक बेडसरतेज गेंदबाजफ्रेड ट्रूमैनतेज गेंदबाजभारतद ओवल14 अगस्त 1952
नॉर्मन गिफर्डस्पिनरजैक बिर्केनशॉस्पिनरपाकिस्तानकराची24 मार्च 1973
ग्लैडस्टोन स्मॉलतेज गेंदबाजइयान बॉथमतेज गेंदबाजऑस्ट्रेलियामेलबर्न26 दिसंबर 1986
एंडी कैडिकतेज गेंदबाजएंगस फ्रेजरतेज गेंदबाजवेस्टइंडीजपोर्ट ऑफ स्पेन13 फरवरी 1998
स्टीव हार्मिसनतेज गेंदबाजमोंटी पनेसरस्पिनरपाकिस्तानमैनचेस्टर27 जुलाई 2006
ओली रॉबिन्सनतेज गेंदबाजजोश टंगतेज गेंदबाजपाकिस्तानलीड्स19 अगस्त 2026

WTC में भी टंग ने बनाया खास रिकॉर्ड

जोश टंग के लिए यह पांच विकेट हॉल एक और वजह से खास रहा. वह 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में 50 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

ये भी पढ़ें: ICC ने पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम को दी राहत, पिच का डिमेरिट प्वाइंट हुआ खत्म


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola