IND vs SL: कोलंबो में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? आखिरी बार कोहली की कप्तानी में मिली थी जीत

Updated:
विज्ञापन

भारतीय टेस्ट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में जीत के बाद टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. जानें कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर भारत का कैसा रहा है रिकॉर्ड...

विज्ञापन

India Test Record in Colombo: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा. पहले टेस्ट में 165 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया अब दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. कोलंबो के इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड हालांकि पूरी तरह एकतरफा नहीं रहा है.

विज्ञापन

भारतीय टीम ने 1985 से अब तक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर कुल 9 टेस्ट खेले हैं. इनमें से भारत ने 3 मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि 2 मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी. वहीं, 4 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. हालांकि, इस मैदान पर भारत ने अपना आखिरी टेस्ट 2017 में खेला था और उस मुकाबले में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी.

2017 में पारी और 53 रन से मिली थी जीत

2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को इसी मैदान पर एक पारी और 53 रन से करारी शिकस्त दी थी. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 622 रन पर पारी घोषित की थी. इसके बाद श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा. इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया था. उन्होंने मैच में कुल 7 विकेट लेने के अलावा नाबाद अर्धशतक भी जड़ा था.

ये भी पढ़ें: मानव सुथार ने 93 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

पहले टेस्ट में भी भारत का दबदबा

मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट में भी भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में बढ़त बनाई. भारत ने मेजबान टीम के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज दूसरी पारी में 206 रन पर ही सिमट गए.

भारत की जीत में युवा स्पिनर मानव सुथार की भूमिका बेहद अहम रही. उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 10 विकेट चटकाए. मानव ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. वहीं, बल्ले से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 167 रन की पारी खेली. उनकी इस बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

ये भी पढ़ें: 1998 के बाद पहली बार हुआ ऐसा, इंग्लैंड के दो तेज गेंदबाजों ने एक पारी में 5-5 विकेट लेकर रचा इतिहास


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola