इंग्लैंड टेस्ट टीम में करन की वापसी में लगेगा समय, ग्रोइन की चोट के चलते स्टार ऑलराउंडर की होगी सर्जरी

Updated:
विज्ञापन

सैम करन (फोटो—एक्स)

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ग्रोइन की चोट के चलते बाकी बचे घरेलू सीजन से बाहर हो गए हैं. उनकी सर्जरी होगी, जिससे पाकिस्तान सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है.

विज्ञापन

Sam Curran: ग्रोइन की चोट के चलते इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन इंग्लैंड के बाकी बचे घरेलू सीजन में मैदान पर नहीं उतर पाएंगे. करन फ्राइडे को ग्रोइन की सर्जरी कराएंगे, जिसके बाद उन्हें क्रिकेट से दूर रहना होगा. बने स्टोक्स के रिटायरमेंट और विल जैक्स के चोटिल हो जाने के बाद अब टीम को नए विकल्प सोचने पर विचार करने की जरुरत है.

विज्ञापन

बेन स्टोक्स के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था

बेन स्टोक्स के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सैम करन को इंग्लैंड के लिए उनके संभावित विकल्पों में गिना जा रहा था. टीम मैनेजमेंट उन्हें टेस्ट सेटअप में दोबारा शामिल करने को लेकर गंभीर था. हालांकि, इस साल करन लगातार चोटों से परेशान रहे हैं. इससे पहले ग्रोइन की समस्या के कारण वह आईपीएल से भी बाहर हो गए थे. अब इसी परेशानी की वजह से उनकी टेस्ट वापसी की योजना पर ब्रेक लग गया है.

2021 में खेला था आखिरी टेस्ट

सैम करन ने 19 साल की उम्र में 2018 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. वह अब तक 24 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, लेकिन उनका आखिरी टेस्ट मुकाबला 2021 में आया था. इसके बाद उन्होंने अपना अधिकतर ध्यान सीमित ओवरों की क्रिकेट पर रखा. हाल के समय में करन ने दोबारा इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल सेटअप में जगह बनाई थी. स्टोक्स के जाने के बाद उन्हें टेस्ट टीम में वापस लाने की चर्चा तेज हुई थी.

पाकिस्तान सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए थी योजना

इंग्लैंड के चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ ने बताया था कि पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए भी करन के नाम पर गंभीरता से विचार किया गया था. हालांकि, लगातार दो टेस्ट मैचों के साथ इस गर्मियों में उनका व्यस्त कार्यक्रम देखते हुए उन्हें तुरंत टेस्ट क्रिकेट में उतारना उचित नहीं माना गया. करन इस दौरान द हंड्रेड में एमआई लंदन की कप्तानी भी कर रहे थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें सितंबर में एजबेस्टन में होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए तैयार करने की योजना बनाई थी. यह मुकाबला 9 सितंबर से शुरू होना है.

Also Read: BAN vs AUS Test: दूसरे टेस्ट से पहले इस बांग्लादेशी बल्लेबाज के खेलने पर संकट, पहले मैच में लगाई थी सेंचुरी

अब पूरे घरेलू सीजन से बाहर

करन की योजना के तहत उन्हें गुरुवार से सरे के लिए काउंटी चैंपियनशिप में वापसी करनी थी. सरे का मुकाबला डिविजन वन की मौजूदा चैंपियन नॉटिंघमशायर से होना था. लेकिन चोट और सर्जरी के कारण अब वह इस मुकाबले के साथ-साथ घरेलू सीजन के बाकी मैच भी नहीं खेल पाएंगे.

विल जैक्स भी चोट के कारण बाहर

इंग्लैंड को एक और झटका विल जैक्स के रूप में लगा है. जैक्स की अपेंडिक्स की सफल सर्जरी हुई है और वह भी पाकिस्तान सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे. जैक्स को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था. हालांकि, अंतिम रूप से डैन लॉरेंस को टीम में जगह मिली, जो स्टोक्स की गैरमौजूदगी में नंबर-6 पर स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं.

Also Read: गॉल में जीत के बाद जडेजा को याद आया 9 साल पुराना पल, बोले- अभी भी खुद को भाग्यशाली मानता हूं


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola