ICC ने देवाजीत सैकिया को सौंपी अहम जिम्मेदारी, वेस्टइंडीज को मिला 110 करोड़ रुपये का लोन

Updated:
विज्ञापन

देवाजीत सैकिया और जय शाह (फोटो- सोशल मीडिया)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवाजीत सैकिया को ICC की अहम समितियों में नेतृत्व मिला है. इस नियुक्ति से वैश्विक क्रिकेट प्रशासन में भारत की भूमिका और मजबूत हुई है. साथ ही, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को वित्तीय राहत भी मिली है.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवाजीत सैकिया को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की नवगठित प्रशासन समीक्षा समिति (Governance Review Committee) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. यह समिति ICC के प्रशासनिक ढांचे और सदस्य देशों से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा करेगी.

विज्ञापन

सैकिया के साथ ये सदस्य भी समिति में शामिल

प्रशासन समीक्षा समिति में सैकिया के अलावा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के डॉ. मोहम्मद मूसाजी और ICC के नव नियुक्त स्वतंत्र निदेशक डॉ. रोस रिवाज को भी शामिल किया गया है. यह समिति ICC के प्रशासनिक सुधारों और सदस्य बोर्डों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर नजर रखेगी.

फ्रेंचाइजी लीग समिति में भी मिली जगह

देवाजीत सैकिया को ICC की नई फ्रेंचाइजी लीग समिति में भी शामिल किया गया है. इस समिति की अध्यक्षता बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तामिम इकबाल करेंगे. समिति में क्रिकेट नामीबिया के डॉ. रूडी वान वूरेन, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के रिचर्ड गूड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टॉड ग्रीनबर्ग भी सदस्य हैं.

क्रिकेट वेस्टइंडीज को मिली राहत

ICC बोर्ड ने वित्तीय संकट से जूझ रहे क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) को 12.82 मिलियन डॉलर (करीब 110 करोड़ रुपये) का लोन देने को भी मंजूरी दी है. इस फैसले से वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को अपनी आर्थिक चुनौतियों से उबरने में मदद मिलने की उम्मीद है.

श्रीलंका क्रिकेट की प्रगति की समीक्षा

बैठक में ICC ने क्रिकेट श्रीलंका द्वारा संशोधित संविधान को लेकर की गई प्रगति की भी समीक्षा की. पिछले कुछ समय से श्रीलंका क्रिकेट प्रशासनिक सुधारों को लेकर ICC की निगरानी में रहा है. इसके साथ ही ICC बोर्ड ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष तामिम इकबाल की फुल मेंबर डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है. इससे ICC प्रशासन में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा.

मॉरीशस बना ICC का 111वां सदस्य

ICC ने मॉरीशस को अपना 111वां सदस्य देश बनाने की मंजूरी भी दे दी. वहीं, क्रिकेट कनाडा पर लगा निलंबन फिलहाल जारी रहेगा. इसके अलावा फ्रांस क्रिकेट को सदस्यता मानदंडों के उल्लंघन के मामले में नोटिस पर रखा गया है.

ICC में बढ़ा भारत का प्रभाव

देवाजीत सैकिया को ICC की अहम समितियों में जिम्मेदारी मिलना वैश्विक क्रिकेट प्रशासन में भारत की बढ़ती भूमिका का संकेत माना जा रहा है. BCCI पहले से ही ICC की सबसे प्रभावशाली सदस्य संस्थाओं में गिना जाता है और सैकिया की नियुक्ति को उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: ICC के नए फॉर्मेट से 2027 वर्ल्ड कप में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें पूरा गणित


विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola