ICC के नए फॉर्मेट से 2027 वर्ल्ड कप में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें पूरा गणित

Updated:
विज्ञापन

विराट कोहली और बाबर आजम (फोटो- सोशल मीडिया)

ICC के 2027 वनडे विश्व कप के नए फॉर्मेट ने क्रिकेट फैंस के लिए एक रोमांचक संभावना जगा दी है. 14 टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच एक ही विश्व कप में तीन बार भिड़ने का अवसर मिल सकता है. सुपर-7 चरण और ग्रुपिंग की नई रणनीति इसे संभव बना सकती है.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2027 वनडे विश्व कप के फॉर्मेट में बदलाव किया है. नए फॉर्मेट के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक ही वर्ल्ड कप में तीन मुकाबले होने की संभावना बन गई है. हालांकि इसके लिए दोनों टीमों को टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती. ऐसे में ICC टूर्नामेंट और एशिया कप ही ऐसे मौके होते हैं, जब दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं. यही वजह है कि भारत-पाकिस्तान मैच दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मुकाबलों में शामिल होता है.

विज्ञापन

14 टीमों के साथ होगा 2027 वर्ल्ड कप

ICC ने 2027 वनडे विश्व कप में टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर 14 कर दी है। नए फॉर्मेट में सबसे पहले सबसे निचली रैंक वाली तीन टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी. इनमें से सिर्फ एक टीम अगले दौर में पहुंचेगी. इसके बाद 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप में छह टीमें होंगी. यहां से बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें अगले दौर यानी सुपर-7 में पहुंचेंगी।

  • सबसे नीचे की 3 टीमें पहले 'सुपर सीरीज' खेलेंगी, जिसमें से सिर्फ 1 टीम आगे बढ़ेगी.
  • इसके बाद 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा.
  • वहां से सात टीमें ‘सुपर-7’ चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी.
  • इसी चरण से सेमीफाइनल की चार टीमें तय होंगी.
वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट (फोटो- सोशल मीडिया)

वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट (फोटो- सोशल मीडिया)

पहली भिड़ंत ग्रुप स्टेज में हो सकती है

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि ICC की ग्रुपिंग प्रक्रिया को देखते हुए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जा सकता है. यदि ऐसा होता है तो दोनों टीमें दूसरे चरण के ग्रुप मुकाबले में पहली बार आमने-सामने होंगी. भारत-पाकिस्तान मुकाबला ICC टूर्नामेंटों का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है. करोड़ों दर्शक इस मैच का इंतज़ार करते हैं.

सुपर-7 में दूसरी बार आमना-सामना संभव

यदि भारत और पाकिस्तान अपने-अपने ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो दोनों के सुपर-7 चरण में पहुंचने की संभावना काफी अधिक रहेगी. सुपर-7 राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसमें सभी सात टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी, और सबसे ऊपर की चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. ऐसी स्थिति में भारत और पाकिस्तान दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ सकते हैं.

नॉकआउट में तीसरी बार भिड़ंत संभव

सुपर-7 के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. यदि भारत और पाकिस्तान शीर्ष चार में जगह बनाने में सफल रहते हैं, तो दोनों का सामना सेमीफाइनल या फिर फाइनल में हो सकता है. इस तरह नए फॉर्मेट के तहत एक ही विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले खेले जाने की संभावना बन जाती है. यह अब तक किसी भी वनडे विश्व कप में नहीं हुआ है.

फैंस को मिल सकता है 'ट्रिपल डोज' का रोमांच

अगर सब कुछ अनुमान के मुताबिक रहा, तो 2027 वनडे विश्व कप में क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं, बल्कि तीन मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. दोनों टीमों की भिड़ंत पहले ग्रुप स्टेज पर हो सकती है. इसके बाद सुपर-7 राउंड में फिर से भिड़ंत हो सकती है. आगर दोनों टीमें नॉकआउट तक पहुंचती हैं, तो तीसरी बार भी उनका मुकाबला हो सकता है. ऐसा हुआ तो 2027 विश्व कप क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक टूर्नामेंटों में शामिल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: RVS मणि का दावा, भारत दौरे पर ड्रग्स लाते थे शोएब अख्तर और आसिफ


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola