चेयरमैन जय शाह ने पाक खिलाड़ी से मिलाया हाथ, तस्वीर हुई वायरल

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Chairman Jay Shah was seen shaking hands with a Pakistani player.

पाक खिलाड़ी से हैंडशेक करते दिखे चेयरमैन जय शाह

Jay Shah handshake with Pak W Captain: खेल के मैदान से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान से हाथ मिलाया है.

विज्ञापन

Jay Shah handshake with Pak W Captain: हाल ही में लंदन में आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के ‘कैप्टन्स कार्निवॉल’ कार्यक्रम के दौरान एक तस्वीर सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है. इस कार्यक्रम में आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाया. एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट टीम आतंकवाद के विरोध में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज करती आई है, वहीं जय शाह के हैंडशेक को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. आइए समझते हैं कि इस मुलाकात और हैंडशेक के पीछे की असली वजह क्या है.

जय शाह ने पाक खिलाड़ी से मिलाया हाथ

बीते रविवार को टूर्नामेंट के आधिकारिक ‘कैप्टन मीट और फोटोशूट’ कार्यक्रम के दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों के क्रिकेट फैंस के बीच सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है. दरअसल, इस खास इवेंट में चेयरमैन जय शाह ने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी 12 टीमों के कप्तानों से मुलाकात की. इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान जय शाह एक-एक कर सभी कप्तानों से हाथ मिला रहे थे, और इसी बीच में उन्होंने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना से भी हाथ मिलाया. जैसे ही यह तस्वीर और वीडियो सामने आया, दोनों देशों के फैंस ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. आइए विस्तार से समझते हैं कि इस ‘हैंडशेक’ पर इतना बवाल क्यों है और इसके पीछे के असली मायने क्या हैं.

वैश्विक मंच पर दिखे आईसीसी चेयरमैन जय शाह

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन जय शाह इस समय वैश्विक क्रिकेट के कर्ता-धर्ता हैं, जिसके चलते उन पर बिना किसी भेदभाव के सभी क्रिकेटिंग देशों को एक समान सम्मान देने की जिम्मेदारी है. इसी खेल भावना और अपने पद की मर्यादा को निभाते हुए जय शाह ने पाकिस्तान की महिला कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाया. इस मंच पर वे भारत के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट के मुखिया के रूप में नजर आए.

एशिया कप में भी नहीं मिलाए थे हाथ

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनैतिक तनाव का असर खेल के मैदान पर भी देखने को मिला है. पाकिस्तान द्वारा लगातार की जाने वाली सीमा पार आतंकी गतिविधियों और हाल ही में पहलगाम में हुए हमले, जिसमें 26 निर्दोष भारतीयों की जान चली गई थी. इसके विरोध में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बड़ा फैसला लिया. भारतीय क्रिकेटर्स ने तय किया कि वे मैदान पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों से किसी भी तरह का संपर्क नहीं रखेंगे. इस फैसले का असर एशिया कप 2025 के दौरान पहली बार साफ तौर पर देखा गया.

सूर्या ने सलमान अली से नहीं मिलाया हाथ

मैच की शुरुआत में जब टॉस हुआ, तब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. इतना ही नहीं, मैच जीतने के बाद भी भारतीय खिलाड़ी बिना हाथ मिलाए किए सीधे मैदान से बाहर चले गए. तब से दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर हाथ मिलाने का सिलसिला पूरी तरह बंद है.

इससे पहले भी दोनों देशों ने किया है हैंडशेक

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर सम्मान की यह परंपरा पुरानी है. इससे पहले लीजेंड्स लीग क्रिकेट में दोनों देशों के पूर्व दिग्गज कई बार हाथ मिलाते दिखे हैं. वहीं, बांग्लादेश के कोच रहे पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद से भारतीय टीम के खिलाड़ियों की मुलाकात भी काफी चर्चा में रही थी. सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अन्य खेलों में भी दोनों देशों के खिलाड़ियों को अक्सर एक-दूसरे का अभिवादन करते और हाथ मिलाते देखा जाता रहा है.

यह भी पढ़े- ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श BAN सीरीज से हुए बाहर

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola