फीफा वर्ल्ड कप से पहले ईरान का बड़ा फैसला, अमेरिका की जगह अब इस देश में टीम लगाएगी बेस कैंप

ईरान फुटबॉल टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले ईरान ने अपने तैयारियों में बड़ा बदलाव किया है. ईरान की टीम अब अमेरिका की बजाय मैक्सिको में अपना बेस कैंप लगाएगी.
FIFA World Cup: फीफा ने ईरान को बड़ा राहत भरा फैसला सुनाते हुए 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए अपना ट्रेनिंग बेस अमेरिका से मेक्सिको शिफ्ट करने की मंजूरी दे दी है. ईरानी फुटबॉल फेडरेशन ने यात्रा, वीजा और राजनीतिक तनाव से जुड़ी परेशानियों को देखते हुए यह अनुरोध किया था. इस अनुरोध को फीफा ने स्वीकार कर लिया है.
ईरान फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष मेहदी ताज ने बताया कि इस्तांबुल में फीफा अधिकारियों के साथ हुई बैठक और बाद में ऑनलाइन मीटिंग के बाद इस मांग को स्वीकार कर लिया गया. अब ईरान की टीम टूर्नामेंट के दौरान टिजुआना में अपना बेस कैंप बनाएगी.
पहले ईरान की टीम ने अपना बेस टक्सन में बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन अब उसे बदल दिया गया है. ईरानी अधिकारियों का मानना है कि मेक्सिको में रहने से खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए वीजा प्रक्रिया आसान होगी और यात्रा में भी कम दिक्कतें आएंगी.
टिजुआना में लगेगा ट्रेनिंग कैंप
फेडरेशन के मुताबिक, टिजुआना में टीम को ट्रेनिंग ग्राउंड, जिम, निजी रेस्टोरेंट और बाकी सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी. यह शहर अमेरिका की सीमा के पास है, जिससे टीम आसानी से अपने मैच खेलने अमेरिका जा सकेगी.
ईरान को अमेरिका में खेलना होगा वर्ल्ड कप का मुकाबला
हालांकि ट्रेनिंग बेस बदलने के बावजूद ईरान अपने ग्रुप-स्टेज के सभी मुकाबले अमेरिका में ही खेलेगा. टीम अपना पहला मैच 15 जून को सोफी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 21 जून को बेल्जियम और 26 जून को इजिप्ट (मिस्र) से मुकाबला होगा.
11 जून से शुरू होगा फीफा वर्ल्ड कप
गौरतलब है कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से युनाइटेड स्टेट्स, कनाडा और मैक्सिको करेंगे. यह टूर्नामें 11 जून से 19 जूलाई तक खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी.
यह भी पढ़ें: 11 खिलाड़ी और 3 भाइयों की जोड़ी, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










