31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर का शेड्यूल देखें

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले का शेड्यूल जारी
IPL 2026 Playoffs : बीसीसीआई ने आईपीएल का फाइनल मुकाबला आयोजित करने का अवसर लगातार दूसरी बार नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद को दिया है. यह विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम है. यहां 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा.
IPL 2026 Playoffs: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले का शेड्यूल जारी कर दिया है. नरेंद्रमोदी स्टेडियम,अहमदाबाद को यह मौका मिला है कि वह लगातार दूसरे सत्र में आईपीएल फाइनल की मेजबानी करे.
31 मई को खेला जाएगा आईपीएल का फाइनल
मीडिया को दी गई जानकारी में बीसीसीआई ने यह बताया है कि 31 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा.अहमदाबाद ने इससे पहले 2022 और 2023 में आईपीएल फाइनल की मेजबानी की थी क्वालीफायर एक धर्मशाला जबकि दो अन्य प्लेऑफ मैच न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे. बीसीसीआई ने बुधवार 6 मई को इसकी घोषणा की.
क्वालीफायर 1, 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा
बीसीसीआई ने बताया कि क्वालीफायर 1, 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें भाग लेंगी. इस मैच के विजेता को फाइनल में सीधा प्रवेश मिलेगा.एलिमिनेटर मैच 27 मई को खेला जाएगा. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच 27 मई को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. इसी स्टेडियम में 29 मई को क्वालीफायर 2 भी खेला जाएगा.एलिमिनेटर में जीत दर्ज करने वाली टीम क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर एक में हारने वाली टीम का सामना करेगी. इस मैच की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी.
आईपीएल फाइनल का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान |
|---|---|---|
| क्वालिफायर 1 | 26 मई | एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला |
| एलिमिनेटर | 27 मई | न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम,न्यू चंडीगढ़ |
| क्वालिफायर 2 | 29 मई | न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम,न्यू चंडीगढ़ |
| फाइनल | 31 मई | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
ये भी पढ़ें : संजू सैमसन ने चेन्नई के लिए 87 रन की शानदार पारी खेली, प्लेऑफ की दौड़ में टीम को बनाए रखा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










