Hockey Olympic Qualifiers 2024: रांची पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम, ढोल नगाड़ों से हुआ स्वागत

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Jan 2024 10:17 PM

विज्ञापन

रांची की धरती पर कदम रखने के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पुनिया ने कहा, हम पूरी तैयारी के बाद आए हैं और हमारा प्रशिक्षण सत्र बहुत अच्छा रहा है इसलिए हम टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में होने वाले हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम FIH (अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ) हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के लिए बुधवार शाम रांची पहुंची. बिरसा मुंडा हवाईअड्डा पहुंचने पर महिला खिलाड़ियों का पारंपरिक नृत्य और ढोल नगाड़े बजाकर किया गया. इस दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह ने खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया.

undefined

कप्तान सविता पुनिया बोलीं- पूरी तैयारी के साथ आए हैं

रांची की धरती पर कदम रखने के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पुनिया ने कहा, हम पूरी तैयारी के बाद आए हैं और हमारा प्रशिक्षण सत्र बहुत अच्छा रहा है इसलिए हम टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

undefined

वंदना कटारिया चोटिल होने के कारण ओलंपिक क्वालीफायर से बाहर

भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी फारवर्ड वंदना कटारिया चोटिल होने के कारण ओलंपिक क्वालीफायर से बाहर हो गई हैं जो 13 से 19 जनवरी के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले भारत के लिए करारा झटका है. वंदना को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन अभ्यास के दौरान उनके गाल की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। उनकी जगह युवा बलजीत कौर को टीम में लिया गया है.

undefined

निक्की प्रधान भारतीय टीम की उप कप्तान

ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की पहली महिला खिलाड़ी निक्की प्रधान को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है. भारतीय टीम की मुख्य कोच यानेक शोपमैन ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है की वंदना टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएगी. अभ्यास सत्र के दौरान वह चोटिल हो गई और उन्हें विश्राम करने की सलाह दी गई है. उन्होंने कहा, हमें जहां वंदना के अनुभव की कमी खलेगी वहीं बलजीत कौर को उनकी जगह अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा जबकि निक्की प्रधान टीम की उप कप्तान होगी.

Also Read: ओलंपिक क्वालीफायर के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, टीम में झारखंड की निक्की, सलीमा, संगीता और ब्यूटी शामिल
undefined

भारतीय टीम अपना पहला मैच 13 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ खेलेगी

गोलकीपर सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपना पहला मैच 13 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ खेलेगी. भारतीय टीम पूल बी में अपना दूसरा मैच 14 जनवरी को न्यूजीलैंड से खेलेगी और 16 जनवरी को इटली से भिड़ेगी. नॉकआउट चरण के मैच 18 और 19 जनवरी को खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली अन्य टीमों में जर्मनी, एशियाई खेलों का चैंपियन जापान, चिली और चेक गणराज्य हैं. इन्हें पूल ए में रखा गया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola