U18 Asia Cup: आशीष तानी पूर्ति का ‘चौका’, पाकिस्तान को रौंदकर भारत फाइनल में

भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची (फोटो-सोशल मीडिया)
भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली. एक समय 2-3 से पिछड़ रही टीम इंडिया ने आखिरी क्वार्टर में शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन गोल दागे.
U18 Asia Cup: अंडर-18 पुरुष हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंद कर फाइनल में जगह बना ली है. भारतीय टीम ने आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान के खिलाफ अटैकिंग खेल दिखाते हुए 3 गोल मारे और जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया.
12वें मिनट पर भारत ने किया पहला गोल
भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. भारत ने 12वें मिनट पर अपनी लय पकड़ी और हाफ से एक शानदार रन के कारण पाकिस्तान को गलती कराने में सफल रहे. इस कारण से पाकिस्तान को पेनल्टी स्ट्रोक मिला. जिसका भारत ने पूरा फायदा उठाया. भारत ने 12वें मिनट पर आशीष तानी पूर्ति ने पहला गोल किया. पहले क्वार्टर तक टीम इंडिया 1-0 से आगे रही.
दूसरे हाफ में पाकिस्तान का पलटवार
दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने आक्रामक खेल दिखाया और 16वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला. हालांकि, पाकिस्तान की टीम इस पेनल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा सकी. पाकिस्तान की टीम ने दबाव बनाए रखा और 27वें मिनट में अपना पहला गोल किया. पाकिस्तान के लिए पहला गोल अदील ने किया.
तीसरे क्वार्टर में दिखा जबरदस्त एक्शन
तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया. भारत ने 35वें मिनट पर एक गोल दागा. यह गोल शाहरुख अली ने किया. लेकिन दो मिनट के बाद ही पाकिस्तान ने भी गोल करके स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान ने 42वें मिनट पर पाकिस्तान को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला. जिसका पूरा फायदा उठाया. इस गोल के साथ पाकिस्तान ने 3-2 से बढ़त बना ली.
आखिरी क्वार्टर में भारत का पलटवार
आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम ने जबदस्त खेल दिखाया. आशीष तानी पूर्ति ने 49वें मिनट में गोल करके स्कोर को बराबर किया. इसके बाद भारत ने अटैकिंग खेल जारी रखा. 53वें मिनट में आशीष ने गोल करके अपना हैट्रिक पूरा किया और भारत को 4-3 से बढ़त दिला दी. उसके बाद आशीष ने 56वें मिनट पर एक और गोल करके भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. आशीष के चौथे गोल से भारत ने 5-3 से बढ़त बना ली और पाकिस्तान पर दमदार जीत दर्ज की. भारतीय टीम का शनिवार को फाइनल में मेजबान जापान से सामना होगा.
यह भी पढ़ें: 60 फैंस को फ्री में मिला फीफा वर्ल्ड कप का टिकट, तकनीकी गड़बड़ी से मचा बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










