फीफा वर्ल्ड कप 2026: इतिहास रचने उतरेंगे ये तीन खिलाड़ी, पहली बार खेलेंगे छठा विश्व कप

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 21 May 2026 6:48 AM

विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी (फोटो-सोशल मीडिया)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास बनने वाला है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी और गुइलेर्मो ओचोआ छठी बार वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगे. इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने छह बार वर्ल्ड कप नहीं खेला है.

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 की शुरुआत आगामी 11 जून से होगी. यह टूर्नामेंट कई रिकॉर्ड और ऐतिहासिक उपलब्धियों का गवाह बन सकता है. इस बार दुनिया की नजर सिर्फ टीमों के प्रदर्शन पर ही नहीं, बल्कि तीन दिग्गज खिलाड़ियों क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी और गुइलेर्मो ओचोआ पर भी टिकी होगी. ये तीनों खिलाड़ी छठा वर्ल्ड कप खेलने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन सकते हैं.

इन तीनों के पास 2026 वर्ल्ड कप में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. अगर ऐसा होता है, तो यह फुटबॉल इतिहास में पहली बार होगा जब कोई खिलाड़ी छह वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा. इस बार वर्ल्ड कप में 48 टीमें में हिस्सा लेगी. प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में किया जाएगा.

अब तक किसी खिलाड़ी ने नहीं खेले 6 वर्ल्ड कप

फुटबॉल इतिहास में अब तक किसी भी खिलाड़ी ने छह FIFA वर्ल्ड कप नहीं खेले हैं. अधिकतम पांच वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड अब तक कायम है. ऐसे में 2026 का टूर्नामेंट इन दिग्गज खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है.

2006 से शुरू हुआ रोनाल्डो और मेसी का वर्ल्ड कप सफर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपना पहला वर्ल्ड कप 2006 में जर्मनी में खेला था. इसके बाद वह 2010, 2014, 2018 और 2022 संस्करणों में भी हिस्सा ले चुके हैं. रोनाल्डो ने कुल 22 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके नाम 8 गोल और 2 असिस्ट दर्ज हैं. वह एक बार भी पुर्तगाल को विश्व कप का खिताब नहीं दिला सके हैं.

वहीं लियोनेल मेसी ने भी 2006 में अपना वर्ल्ड कप डेब्यू किया था. उन्होंने 2010, 2014, 2018 और 2022 में अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया और 2022 में अपनी टीम को वर्ल्ड कप खिताब भी जिताया. उन्होंने अब तक 26 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 13 गोल और 8 असिस्ट दर्ज किए हैं.

ओचोआ भी बना सकते हैं इतिहास

मैक्सिको के अनुभवी गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ भी इस खास सूची में शामिल हैं. उन्होंने 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है. अब 2026 में उनके पास भी छठा वर्ल्ड कप खेलकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा. ओचोआ अब तक 152 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: ब्राजील टीम में जगह मिलते ही भावुक हुए नेमार, वायरल हुआ रिएक्शन; VIDEO

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola